Ghaziabad News: युवाओं में बढ़ रहीं हड्डी और जोड़ों की समस्या

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में 20 से 25 साल की उम्र के 15 फीसदी युवाओं में हड्डी और जोड़ों में दर्द की समस्या देखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि जीवनशैली में बदलाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसका मुख्य कारण है। मरीजों को दवाओं और फिजियोथैरेपी की जरूरत है।

Ghaziabad News: युवाओं में बढ़ रहीं हड्डी और जोड़ों की समस्या

Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। 20 से 25 साल की उम्र के 15 फीसदी युवाओं में हड्डी और जोड़ों में दर्द की समस्या देखने को मिल रही है। सरकारी अस्पतालों के हड्डी रोग विभाग में आने वाले मरीजों से यह आंकड़ा सामने आया है। चिकित्सकों की मानें तो दिनचर्या में बदलाव से युवाओं पीढ़ी जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। एमएमजी अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में रोजाना 150 से 200 मरीज और संयुक्त जिला अस्पताल में 100 से 120 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। बारिश के बाद आए मौसम में बदलाव से आर्थोपेडिक की ओपीडी में डिस्क स्लिप, सर्वाइकल, घुटने का दर्द, कमर दर्द और अन्य जोड़ों के दर्द के मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। एमएमजी अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. शेखर यादव ने बताया कि गर्मी में भी जोड़ों के दर्द की शिकायत कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आजकल लोगों की जीवनशैली काफी बदल गई है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और बढ़ता मोटापा भी जोड़ों के दर्द का बड़ा कारण बन रहा है। इनमें घुटनों के दर्द के मरीज सबसे ज्यादा होते हैं। कई मरीजों में आर्थराइटिस या घुटनों की कार्टिलेज घिसने की समस्या सामने आती है। ऐसे मरीजों को दवाओं के साथ नियमित व्यायाम और फिजियोथैरेपी की जरूरत होती है, तभी उन्हें स्थायी राहत मिल सकती है।

फिजियोथैरेपी से लाभ

एमएमजी अस्पताल के फिजियोथैरेपिस्ट डा. सैयद जौहर नकवी का कहना है कि ओपीडी में 100 से 130 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इन मरीजों में करीब 15 फीसदी मरीज 25 साल की उम्र के युवक, 40 साल की उन्र के 50 फीसदी मरीज और 60 साल की उम्र के 35 फीसदी मरीज शामिल हैं। गर्मी में जोड़ों के दर्द, सर्वाइकल की समस्या के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इन मरीजों में 60 प्रतिशत महिला और 40 फीसदी पुरुष शामिव हैं। फिजियोथैरेपिस्ट डा. अभिषेक मिश्रा का कहना है कि सड़क पर गड्ढ़ों की वजह से बाइक सवार लोगों को डिस्क स्लिप की समस्या ज्यादा हो रही है।

बचाव

दर्द वाले स्थान की गर्म सिकाई करें

कमर दर्द वाले मरीज आगे की ओर न झुके

वजनी सामान ना उठाएं

सीढ़ियां चढ़ने से बचें

नियमित स्ट्रेचिंग वाले व्यायाम करें

लोगों की जीवनशैली बदलाव और नियमित व्यायाम ना करने से हड्डी और जोड़ों में दर्द की समस्या बढञी हैं। उठने-बैठने के गलत पोश्चर से भी शरीर के लिए नुकसानदेह है। हड्डियों में समस्या पर लोगों को तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क करना चाहिए, ताकि समय रहते बीमारी को काबू किया जा सके। - डा. एसएन सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ, संयुक्त जिला अस्पताल

सामान्य प्रश्न

क्या 20 से 25 साल के युवाओं में जोड़ों का दर्द बढ़ रहा है?
हां, गाजियाबाद में 20 से 25 साल की उम्र के 15 फीसदी युवाओं में हड्डी और जोड़ों में दर्द की समस्या देखी जा रही है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: युवाओं में बढ़ रहीं हड्डी और जोड़ों की समस्या