Hindi NewsNcr NewsGhaziabad News15-Year-Old Girl Kidnapped and Raped in Modinagar Suspect Arrested

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मोदीनगर की एक कॉलोनी में 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर बंधक बना दुष्कर्म किया गया। किशोरी 22 दिसंबर 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे बरामद कर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSun, 16 Feb 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मोदीनगर,संवाददाता। नगर की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नगर की एक कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी 22 दिसम्बर 2024 को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि एक फरवरी को किशोरी को बरामद कर उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए। एसीपी ने बताया कि रविवार को आरोपी सचिन उर्फ बल्लम निवासी जगतपुरी कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह किशोरी को काफी समय से जानता था। वह किशोरी को अपने साथ ले गया और उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें