किशोरी नगदी व मोबाइल लेकर फरार
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
मुरादनगर के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी घर से 3.58 लाख रुपये और मोबाइल लेकर फरार हो गई। परिवार ने गांव के युवक कार्तिक पर अपहरण का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने तीन टीमों को खोजबीन के लिए तैनात किया है।

मुरादनगर। थानाक्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी घर में रखे 3.58 लाख रुपये की नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गई। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार सुबह जब आंख खुली तो कमरे में मेरी पुत्री नहीं थी। परिजनों ने गांव निवासी कार्तिक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


