14 Crore Development Project for Pipe Market in Sahibabad to Address Water Drainage Issues पाइप मार्केट में 14 करोड़ से विकास कार्य होंगे, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad News14 Crore Development Project for Pipe Market in Sahibabad to Address Water Drainage Issues

पाइप मार्केट में 14 करोड़ से विकास कार्य होंगे

ट्रांस हिंडन के जीटी रोड पर पाइप मार्केट क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और नालों का निर्माण किया जाएगा। हिन्दुस्तान अखबार ने व्यापारियों की समस्याओं को उजागर किया था। नगर निगम ने सर्वे कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 13 Sep 2025 08:51 PM
share Share
Follow Us on
पाइप मार्केट में 14 करोड़ से विकास कार्य होंगे

ट्रांस हिंडन। जीटी रोड स्थित पाइप मार्केट क्षेत्र में 14 करोड़ रुपये की लागत से नालों और सड़क को नए सिरे से बनाया जाएगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 28 अगस्त को यहां पानी की निकासी न होने से व्यापारियों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इससे पहले छह जून को भी समस्याएं प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर नगर निगम ने सर्वे किया और अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। साहिबाबाद स्थित प्रकाश इंडस्ट्रियल स्टेट को एशिया की सबसे बड़ी पाइप मार्केट माना जाता है। यहां पर 350 से अधिक दुकान व गोदाम हैं, जो जर्जर सड़क व जलभराव की परेशानी से जूझ रहे हैं।

लंबे समय से टूटी-फूटी सड़कों, अंधेरी स्ट्रीट लाइटों और जलभराव से लोग परेशान हैं। भारी माल वाहक वाहन को मार्केट में लाने से पहले बड़े-बड़े गढ्ढों में मलबा डालना पड़ता है। सालों से यह समस्या थी और कुछ समय पहले जब यूपीसीडा औद्योगिक क्षेत्रों को नगर निगम से टेकओवर कर रहा था तो इस क्षेत्र को नहीं लिया था। इसके बाद नगर निगम ने भी यहां की सुध लेना बंद कर दिया था। इस कारण व्यापारी बहुत परेशान होते थे और इसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा था। इस मुद्दे को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से उठाया और लगातार खबरें प्रकाशित कीं। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने अब डीपीआर बना ली है। निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता देशराज सिंह ने बताया कि पाइप मार्केट में 14 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। मानसून के बाद काम की शुरुआत की जाएगी। इसमें सड़क निर्माण, नाला व नाली निर्माण, नालियों की मरम्मत और साफ-सफाई जैसे कार्य शामिल होंगे। मार्केट की जर्जर सड़कों को नये सिरे से बनाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य शुरू कराएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।