ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद सीए की गवाही से इंजीनियर यादव सिंह की मुश्किलें बढ़ेगी

सीए की गवाही से इंजीनियर यादव सिंह की मुश्किलें बढ़ेगी

नोएडा के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की आय से अधिक करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार को नोएडा के सीबीआई की विशेष अदालत में पूर्व मुख्य अभियंता के चार्टर्ड...

सीए की गवाही से इंजीनियर यादव सिंह की मुश्किलें बढ़ेगी
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादTue, 18 Sep 2018 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

नोएडा के पूर्व मुख्य अभियंता यादव सिंह की आय से अधिक करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगलवार को नोएडा के सीबीआई की विशेष अदालत में पूर्व मुख्य अभियंता के चार्टर्ड एकाउंटेंट रहा मोहन लाल राठी ने सरकारी गवाह के रूप में बयान में कई गंभीर आरोप लगाया। कहा कि यादव सिंह के कहे मुताबिक ही परिवार के तीनों फर्म का मामूली रिटर्न दिखाता था। साथ ही उनकी कमाई को ठिकाने लगाने के लिए उसी मुताबिक कागजात तैयार करता था।

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अमित वीर सिंह की अदालत में मंगलवार को आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में सुनवाई हुई। मुख्य आरोपी इंजीनियर यादव सिंह और उनके बेटे सन्नी सिंह को डासना जेल से विशेष अदालत में पेश किया गया। मोहन लाल राठी भी कोर्ट से पेश हुए। जमानत पर बाहर यादव सिंह की पुत्रवधू श्रेष्ठा सिंह हाजिर हुईं। जबकि दोनों बेटियां गरिमा और करुणा सिंह बीमार होने के कारण अदालत में हाजिर नहीं हुईं। दोनों की ओर से अधिवक्ता ने हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया था। मोहन लाल की गवाही के बाद विशेष अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 25 सितंबर तय कर दी।

अंकित चौहान हत्याकांड में लगी तारीख

गाजियाबाद। नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित चौहान हत्याकांड के मामले में सुनवाई हुई। डासना जेल में बंद हत्यारोपी शशांक चौहान और मनोज को विशेष अदालत में पेश किया गया। शशांक के अधिवक्ता की ओर से अदालत में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। इसके बाद अदालत ने एक अक्तूबर की अगली तारीख तय कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें