ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद राममंदिर भाजपा का राजनीतिक मुद्द नहीं: अरूण सिंह

राममंदिर भाजपा का राजनीतिक मुद्द नहीं: अरूण सिंह

गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि राममंदिर भाजपा का राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह आस्था का मुद्दा है। भाजपा हमेशा चाहती है कि राममंदिर बने लेकिन...

राममंदिर भाजपा का राजनीतिक मुद्द नहीं: अरूण सिंह
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादFri, 18 Jan 2019 10:47 PM
ऐप पर पढ़ें

-प्रदेश में बसपा व सपा का गठबंधन निजी स्वार्थ के लिए -2019 लोकसभा चुनाव भाजपा नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लडेगी गाजियाबाद। वरिष्ठ संवाददाताभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि राममंदिर भाजपा का राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह आस्था का मुद्दा है। भाजपा हमेशा चाहती है कि राममंदिर बने लेकिन विपक्षी दल इसमें अड़चन पैदा कर रहे हैं। उन्होंने सपा व बसपा के गठबंधन को स्वार्थ का गठबंधन बताया। अरुण सिंह शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि चौकीदार की चौकसी के कारण चोरों में बेचैनी हो रही है। तभी तो प्रदेश में दो पार्टियों ने मिलकर गठबंधन किया है। उन्हे लग रहा है कि मिलकर चलने से चौकादार को भगा देंगे व उसके बाद बिना किसी डर के देश को लूटा जाएगा। सपा व बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दोनों का पार्टी गठबंधन तो हो गया लेकिन मन का बंधन कैसे होगा। दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता निचले स्तर पर खुश नहीं है। यह पूरी तरह बेमेल गठबंधन है। यह गंठबंधन किसी पार्टी से लड़ने के लिए नहीं बल्कि एक व्यक्ति विशेष से डरकर बनाया गया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी बेतुकी बयानबाजी करते हैं। कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचारियों की सरकार थी। पांच हजार करोड़ के घोटाले में राहुल गांधी व सोनिया गांधी जमानत पर हैं। उन्होंने कांग्रेस को झूठ बोलने की फैक्ट्ररी बताया। उन्होंने कहा कि देश मजबूत नेतृत्व वाली सरकार चाहिए। भाई भतीजावाद, परिवारवाद के सरकारों से अब जनता ऊब चुकी है। ईमानदारी व देश विदेशों में नाम केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही दे सकती है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राममंदिर भाजपा का राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह आस्था का मुद्दा है। भाजपा चाहती है कि अयोध्या में राममंदिर बने लेकिन विपक्ष बार-बार इसकी सुनवाई को टलवाने की कोशिश में लगे हैं। पार्टी 2019 में भाजपा नरेंद्र मोदी को चेहरा बनाकर ही चुनावी मैदान में उतरेगी। किसानों व सेना के जवानों पर उन्होंने कहा कि गन्ने का पिछला बकाया जितना भाजपा सरकार में किसानों को मिला है उतना कभी नहीं मिला। किसानों को खेती के साथ स्वरोजगार की ओर भी अग्रसर किया जा रहा है। जितनी सर्जिकल स्ट्र्राइक नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में हुई हैं उतनी कभी नहीं हुई। कांग्रेस इस सर्जिकल अटैक का भी मजाक बना रही है। कश्मीर में जितने आंतकवादी ढेर हुए हैं उतने आज तक कभी नहीं हुए। अब आंतकवादी भी घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही मुद्दा है सबका साथ सबका विकास, इसी मुद्दे पर पार्टी कायम हैं और एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर सरकार के कार्यों से फीडबैक भी ले रहा है। पहली बार सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा है। इस दौरान महापौर आशा शर्मा, महानगर अध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, अशोक गोयल, अश्वनी शर्मा, तरुण शर्मा, राजीव अग्रवाल, प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें