लोनी: पतंग लूटने के चक्कर में तालाब में गिरा 7 वर्षीय मासूम, कल रात से तलाश जारी

Mohit हिन्दुस्तान, हरदीप श्रीवास्तव, लोनी
share

बुध नगर डाबर तालाब कॉलोनी में रहने वाले आरिफ बेहटा नहर रोड स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते है। उन्होंने बताया कि सात वर्षीय पुत्र आतिफ को करीब छह बजे घर से दूध लेने के भेजा था। घर पर दूध देने के बाद वह बाहर चला गया। पुत्र कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है।

लोनी: पतंग लूटने के चक्कर में तालाब में गिरा 7 वर्षीय मासूम, कल रात से तलाश जारी

अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डाबर तालाब कॉलोनी स्थित श्मशान घाट के पास रविवार शाम पतंग लूटने के चक्कर में सात वर्षीय आतिफ तालाब में गिर गया। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिस पर परिजनों को घटना का पता चला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम के साथ मासूम की तलाश के लिए अभियान चलाया। रात तक मासूम के न मिलने पर अभियान को रोका गया।

बुध नगर डाबर तालाब कॉलोनी में रहने वाले आरिफ बेहटा नहर रोड स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते है। उन्होंने बताया कि सात वर्षीय पुत्र आतिफ को करीब छह बजे घर से दूध लेने के भेजा था। घर पर दूध देने के बाद वह बाहर चला गया। पुत्र कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र है। देर शाम तक पुत्र के घर न लौटने पर वह उसे तलाशने के लिए बाहर निकले।

अंदर तालाब की ओर जाता हुआ दिखाई दिया

इस दौरान कॉलोनी के बच्चों ने बताया कि आतिफ श्मशान घाट में तालाब के पास पतंग पकड़ने के लिए गया था। श्मशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वह अंदर तालाब की ओर जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने करीब 10 36 पर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पता नहीं चल सका

सूचना मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और नगर पालिका ने स्थानीय लोगों की सहायता से तलाशी अभियान चलाया। रात करीब डेढ़ बजे तक उसका पता नहीं चल सका। अंधेरे के चलते रेस्क्यू टीम को अभियान रोकना पड़ा।

परिवारवालों का रो रोकर बुरा हाल

कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि देर रात तक मासूम का पता नहीं चल सका था। मासूम की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। पुलिस, दमकल कर्मी और स्थानीय गोताखोर टीम मासूम की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से पिता आरिफ, मां खुशनुमा, पुत्र कैफ व पुत्री परी का रो रोकर बुरा हाल है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।