बकरा हलाल होते देखा है? सूर्या का जवाब सुनते ही गोदा चाकू; चश्मदीद की जुबानी हत्या की कहानी

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, खोड़ा
Follow us on Google News
share

सूर्या की हत्या के बाद खोड़ा एरिया में भारी रोष और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में इस हत्या को लेकर गहरा आक्रोश है और वे विरोध प्रदर्शन कर एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 28 मई (बकरीद) की शाम को 17 वर्षीय सू्र्या प्रताप चौहान के बाद लोगों में गुस्सा है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 28 मई (बकरीद) की शाम को 17 वर्षीय सू्र्या प्रताप चौहान के बाद लोगों में गुस्सा है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार नजर रखी जा रही है।

इस मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। महिला के मुताबिक, ‘ईद वाले दिन बताते हैं कि वो (मृतक) नौकरी की तलाश करके आया था। गली में उसे दो दोस्त मिले थे। इस दौरान उसके कंधे पर हाथ रखकर पूछते हैं कि क्या तूने कभी बकरा हलाल होते हुए देखा है? इस दौरान सूर्या ने कहा कि न मेरे हिंदू धर्म में कोई खाता और न ही मुझे पता है।’

'चाकू को निकालकर ले गया'

प्रत्यक्षदर्शी महिला ने आगे बताया ‘इसके बाद वे (आरोपी) उसके कंधे पर हाथ रखकर एक साइड में ले गए और फिर चाकू मार दिया। इसके बाद वो लड़का (सूर्या) भागा भी और फिर वही चाकू घुमाकर निकाला (आरोपी ने) जिससे उसकी आंत बाहर निकल आईं। और चाकू को निकालकर ले गया। इसके बाद उसके दोस्त बेचारे को फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। इसके बाद दोस्तों ने ही परिवार को घटना की जानकारी दी। हम चाहते हैं कि उनका एकनाउंटर होना चाहिए और साथ ही घर पर बुलडोजर चलना चाहिए।’

पुरानी रंजिश का बदला

आपको बता दें कि आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए सू्र्या को फोन करके चौधरी स्कूल के पास वाली गली में बुलाया था। इसके बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान सूर्या की मौत हो गई थी।

भारी रोष और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति

सूर्या की हत्या के बाद खोड़ा एरिया में भारी रोष और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में इस हत्या को लेकर गहरा आक्रोश है और वे विरोध प्रदर्शन कर एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

उप मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा'हत्यारा कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसे खोज निकाला जाएगा। हत्या करने वालों को फांसी पर चढ़ाने के लिए जो कार्रवाई होती है वो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।