गाजियाबाद में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

Feb 16, 2026 02:50 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कुल 10 गाड़ियां लगी थीं, इसमें कोई जन हानि नहीं हुई है। बहरहाल इसबारे में जानकारी नहीं मिल सकी है कि आग लगने का क्या कारण था।

गाजियाबाद में दो फैक्ट्रियों में लगी आग, मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद में सोमवार को दो फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। साहिबाबाद इंडस्ट्रियल इलाके में लगी इस आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

अधिकारी जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि आग दो फैक्ट्री में लगी थी। आग बहुत तेजी से फैल रही थी फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों तरफ होज लाइन फैलाकर आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री के आगे के हिस्से में प्लास्टिक , थर्माकोल और पैकेजिंग मेटेरियल काफी बड़ी मात्रा में भरा था साथ ही फैक्ट्री के बराबर में भारत आयल की फैक्ट्री थी।

फायर ब्रिगेड ने शुरूआती दौर में ही आग पर काबू पा लिया था और एक भारी नुकसान होने से बचा लिया। अधिकारियों के मुताबिक आग आस-पास के एरिया में फैलने की ओर थी लेकिन उससे पहले ही इसे काबू कर लिया गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कुल 10 गाड़ियां लगी थीं, इसमें कोई जन हानि नहीं हुई है। बहरहाल इसबारे में जानकारी नहीं मिल सकी है कि आग लगने का क्या कारण था।

20 जनवरी को भी लगी थी आग

मालूम हो कि साहिबाबाद इंडस्ट्रियल इलाके में इस तरह की कई फैक्ट्री हैं। बीते महीने 20 जनवरी को मोहनगर चौराहे के पास हर्षा कंपाउंड स्थित एएमएक्स मेडिकल सिस्टम केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी। मौके पर 7 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया था।

इस फैक्ट्री में मेडिकल इक्विपमेंट और केमिकल से जुड़ा काम होता है। ये आग फैक्ट्री के बेसमेंट लगी थी। कर्मचारियों ने आग लगते हुए देखा था मगर वह इतनी तेजी से पूरी फैक्ट्री में फैली थी कि किसी को भी बुझाने तक का मौका नहीं मिल सका था। किसी तरह कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;