रिश्तेदारी में मातम की खबर सुन निकले ही थे, उधर घर पर मासूम करंट की चपेट में आया; मौत

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, लोनी, संवाददाता
Follow us on Google News
share

परिजन रिश्तेदारी में मातम की खबर सुन घर से निकले थे। मगर कुछ देर बाद खबर मिली की घर पर मौजूद मासूम युग को करंट लग चुका है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Dead body
बिजली बोर्ड से निकले तार से करंट लगने से आठ वर्षीय मासूम की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अंकुर विहार थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटी के चार्जिंग प्लग को हटाते समय बिजली बोर्ड से निकले तार की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम को करंट लग गया। हादसे के समय परिजन घर से बाहर गए हुए थे। घर में मौजूद अन्य बच्चों के शोर को सुनकर आस-पास के लोग उसे दिल्ली के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है।

अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में धर्मेंद्र दो मंजिला मकान में रहते हैं। परिवार में पत्नी रानी देवी, चार बच्चे दीपशाह, तानिया, आठ वर्षीय युग उर्फ कुशल और शौर्य हैं। उनकी घर के पास में ही हलवाई की दुकान है। धर्मेंद्र के बहनोई निरंजन ने पुलिस को बताया कि मथुरा में रिश्तेदार की मौत हो गई थी। धर्मेंद्र पत्नी के साथ मथुरा जा रहे थे। चारों बच्चे घर पर थे। उन्होंने बताया कि मकान के भूतल पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी।

बेहोशी की हालत में पहुंचा अस्पताल

आठ वर्षीय युग स्कूटी के चार्जिंग प्लग को बोर्ड से हटाने लगा। इस दौरान वह बोर्ड से निकले तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया और अचेत होकर स्कूटी के पास जमीन पर गिर गया। कुछ देर बाद चचेरा भाई शिवम मौके पर पहुंचा। उसके शोर मचाने पर घर में मौजूद अन्य बच्चे मौके पर पहुंचे और मेन लाइन का स्विच बंद किया। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और युग को बेहोशी की हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया।

पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी

जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद से माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई थी। दिल्ली में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादरिश्तेदारी में मातम की खबर सुन निकले ही थे, उधर घर पर मासूम करंट की चपेट में आया