Hindi Newsएनसीआर NewsGhaziabad woman who bit her husband tongue with her teeth had not cooked food due to reels
रील के चक्कर में नहीं बनाया था खाना और फिर अपने दांतों से ही काट ली पति की जीभ

रील के चक्कर में नहीं बनाया था खाना और फिर अपने दांतों से ही काट ली पति की जीभ

संक्षेप:

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की जीभ काट डाली। मोदीनगर के संजयपुरी कॉलोनी में हुई घटना में अब रीलबाजी की बात सामने आई है।

Jan 21, 2026 10:26 am ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की जीभ काट डाली। मोदीनगर के संजयपुरी कॉलोनी में हुई घटना में अब रीलबाजी की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात रील बनाने के चक्कर में पत्नी ने खाना नहीं बनाया था जिसकी वजह से झगड़ा हुआ था। इस दौरान पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काट डाली। परिजनों के मुताबिक आरोपी पहले भी गाली-गलौज और मारपीट करती थी। सास की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोदीनगर थानाक्षेत्र की संजयपुरी कॉलोनी निवासी विपिन कुमार एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनकी शादी करीब छह महीने पहले मेरठ के मलियाना फाटक निवासी ईशा के साथ हुई थी। विपिन की मां गीता देवी का आरोप है कि बहू शराब और सिगरेट पीने की आदी थी और सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर अक्सर घर में विवाद होता रहता था। बेटा विपिन इन आदतों का विरोध करता था, जिसे लेकर बहू उसके साथ न सिर्फ गाली-गलौज और मारपीट करती थी, बल्कि आत्महत्या कर जेल भिजवानी की धमकी देती थी।

बताया जा रहा है कि सोमवार को ईशा ने कई वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाले थे। रील के चक्कर में ईशा ने भोजन भी नहीं बनाया था। शाम को जब विपिन डयूटी से अपने घर पहुंचे और भोजन मांगा तो विवाद हो गया। विपिन ने ईशा को थप्पड़ मार दिया। गीता के मुताबिक उन्होंने भोजन बाहर से मंगवाकर विवाद समाप्त करा दिया। इसके बाद बहू-बेटा कमरे में सोने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि रात एक भोजन बनाने की बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। ईशा मुंह से विपिन की जीभ काटकर अलग कर दी। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि विपिन की मां गीता देवी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। भोजन बनाने को लेकर हुए विवाद में उसने वारदात को अंजाम दिया। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया

गीता का कहना है कि जीभ कटने के बाद विपिन लहूलुहान हालत में दूसरे कमरे में पहुंचा, जहां वह सो रही थी। पड़ोसियों और परिजनों ने विपिन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

लोगों ने महिला को पीटा

परिजनों के मुताबिक पति की जीभ काटने के बाद ईशा अपने मकान की छत पर पहुंच गई और सीढ़ियों का गेट बंद कर दिया। इसके बाद उसने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि परिजनों ने आते ही विपिन की मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बात से नाराज कॉलोनी के लोगों ने ईशा और उसके परिजनों की जमकर धुनाई कर दी। सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह पांच बजे डायल-112 पर सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। सोशल मीडिया पर हंगामे का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

पति को अपने पास नहीं आने देती थी

युवक के परिजनों का कहना है कि ईशा और विपिन के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। इतना ही नहीं, ईशा विपिन को अपने पास तक नहीं फटकने देती थी, जिससे संबंधों में खटास और भी बढ़ गई थी। वहीं, पुलिस हिरासत में ईशा ने आरोप लगाया कि पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। भोजन में हमेशा खामियां निकालता था। सोमवार को भी मारपीट की थी। रोज-रोज की मारपीट के चलते उसे गुस्सा आ गया था।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।