गाजियाबाद में कार में महिला से गैंग रेप, परिचित महिला पर भी मदद का आरोप
गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला को कार में धक्का देकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिचित महिला और उसके पति पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है।

गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला को कार में धक्का देकर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिचित महिला और उसके पति पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 11 मार्च की शाम करीब सात बजे वह चौधरी मोड़ के पास पुल के ऊपर से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी परिचित महिला मुस्कान ने उन्हें आवाज देकर अपने पास बुलाया। परिचित होने के कारण वह उसके पास चली गई। आरोप है कि बातचीत के दौरान मुस्कान ने अचानक उसे कार में धक्का दे दिया। कार में पहले से ही मुस्कान का पति शनि और अन्य आरोपी मौजूद थे। जैसे ही वह कार के अंदर पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया और दरवाजे बंद कर दिए।
महिला और उसके पति ने भी की मदद
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद तीन आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप किया, जबकि परिचित महिला और उसका पति उसके हाथ-पांव पकड़कर वारदात में सहयोग करते रहे। आपस में बातचीत के दौरान दुष्कर्म करने वाले तीनों लोग एक-दूसरे को साजिद, भोटल उर्फ बबलू और रिजवान के नाम से पुकार रहे थे।
पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे डराया-धमकाया गया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपियों ने उसे एक स्थान पर छोड़ दिया। वह किसी तरह घर पहुंची, लेकिन दहशत के चलते पति को भी दो दिन तक घटना के बारे में नहीं बताया। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने परिजनों को बताया, जिसके बाद वह उसे लेकर नगर कोतवाली पहुंचे। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि शिकायत के आधार पर नौ अप्रैल को मुस्कान और उसके पति शनि के अलावा साजिद, भोटल उर्फ बबलू और रिजवान के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और मस्टर्ड के समक्ष बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

