पति बन रहा था रास्ते का कांटा, पत्नी ने जीजा से मरवा दी गोली; गाजियाबाद में खौफनाक कांड

हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

अंशुल की बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पप्पू और निशा को गिरफ्तार कर लिया। पप्पू ने बताया कि दो साल से उसके और निशा के संबंध हैं।

Ghaziabad Police personnel beat men in court
Ghaziabad Police

गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में युवक की पत्नी और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों में दो साल से संबंध थे और पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर साजिश रची। लखीमपुर के उदयपुर महेवा के मूलनिवासी अंशुल का गोली लगा शव शनिवार शाम खोड़ा के वंदना एंक्लेव में किराए के कमरे से मिला था। पत्नी निशा ने बताया था कि वह ड्यूटी से लौटी तो अंशुल का शव बेड पर औंधे मुंह पड़ा था। दोनों के साथ अंशुल का मौसेरा जीजा पप्पू उर्फ गंगा भगत भी रहता था और वह दोपहर को खाने के लिए कमरे पर आया था। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पप्पू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल लिया।

अंशुल की बहन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पप्पू और निशा को गिरफ्तार कर लिया। पप्पू ने बताया कि दो साल से उसके और निशा के संबंध हैं। अंशुल को इसका पता था और वह परिवार के लोगों से शिकायत भी कर चुका था। आठ दिन पहले भी अंशुल की बहन ने फोन कर उसे, अंशुल और निशा को समझाया था। पप्पू ने कहा था कि साथ में भाग चलते हैं तो निशा बोली, अंशुल ढूंढ़कर गोली मार देगा। इस पर दोनों ने अंशुल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसी बीच अंशुल ने कमरा बदलने का फैसला कर लिया। वह पप्पू से अलग रहना चाहता था। इसी हफ्ते सामान शिफ्ट करना था।

शनिवार को उसे कंपनी से छुट्टी मिली थी तो वह घर पर ही रुका था। निशा और पप्पू सुबह ड्यूटी चले गए और दोपहर एक बजे पप्पू घर लौटा। अंशुल सोया हुआ था। इसी समय उसने पीठ से तमंचा सटाकर गोली मार दी और बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया।

खोखा निकालकर फेंक दिया था

पुलिस के मुताबिक पप्पू को लगता था कि गोली चलने के बाद खोखा बाहर आ जाता है। मगर जब उसने गोली चलाई तो तमंचे से खोखा अपने आप बाहर नहीं आया। इसलिए उसने खुद ही खोखा निकाला और बेड पर डालकर फरार हो गया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो खोखा देखने से पता चल गया था कि असलहे की कम जानकारी रखने वाले और करीबी का ही हाथ है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगाजियाबाद में पति बन रहा था रास्ते का कांटा, पत्नी ने जीजा से मरवा दी गोली