
गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड में पुलिस के हाथ लगा बहनों का फोन, पिता ने 10 दिन पहले बेचा था
Ghaziabad Triple Suicide: गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड प्रकरण में पुलिस ने उस फोन को बरामद कर लिया है, जिसे तीनों नाबालिग लड़कियां इस्तेमाल करती थीं। पता लगा है कि पिता ने घटना से 10 दिन पहले फोन को बेच दिया था।
Ghaziabad Triple Suicide: गाजियाबाद में नौ मंजिला अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या करने वाली तीन नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस के सामने लगातार नए रहस्य सामने आ रहे हैं। जांच कर रही पुलिस टीम के हाथ अब उन बहनों का मोबाइल फोन लगा है। पुलिस के मुताबिक, बहनें कम से कम 20 घंटे रोजाना मोबाइल पर कोरियन गेम्स खेला करती थीं। इस फोन को पुलिस टीम ने एक मोबाइल शॉप से बरामद किया है। घटना के 10 दिन पहले बच्चियों के पिता चेतन ने फोन को बेच दिया था। पुलिस ने बताया कि बरामद फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह फोन लड़कियों की मौत का एक अहम कारण माना जा रहा है। 11, 14 और 16 साल की तीनों बहनें कोरियाई संस्कृति में गहरी रुचि रखती थीं और अपने परिवार से खुद को अलग-थलग महसूस कर रही थीं। इन लड़कियों ने कई सालों से स्कूल जाना भी छोड़ दिया था। स्कूल ड्रॉप के पीछे की वजहों में मुख्य रूप से घर की खराब आर्थिक स्थिति और क्लास में फेल होना बताया गया है।
पिता ने 10 दिन पहले बेचा था फोन
पुलिस ने यह भी बताया कि लड़कियों के पिता ने 4 फरवरी की घटना से कुछ दिन पहले बच्चियों का स्मार्टफोन बेच दिया था और उनका सोशल मीडिया अकाउंट, जिसमें करीब 2,000 फॉलोअर्स थे, डिलीट कर दिया था।
एसपी-शालीमार गार्डन सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह ने बताया, “दो मोबाइल में से एक मोबाइल शालीमार गार्डन के एक मोबाइल शॉप मालिक को बेच दिया गया था, जिसे पुलिस ने ट्रेस कर बरामद कर लिया है।” उन्होंने कहा कि यह मोबाइल लगभग 10 दिन पहले पिता द्वारा जब्त किया गया था, ताकि लड़कियों को सीधे ऑनलाइन कंटेंट तक पहुंच न मिले। पिता ने उन्हें केवल घर पर अपने मोबाइल इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी, जो सिर्फ Wi-Fi से कनेक्ट था, सिम कार्ड से नहीं।
दूसरे मोबाइल की तलाश जारी
हालांकि पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइल को फैक्ट्री सेटिंग्स में रीसेट कर दिया गया था, इसलिए कोई डेटा या पुराना रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस ने कहा कि दूसरा मोबाइल, जो लगभग पांच या छह महीने पहले बेचा गया था, अभी भी बरामद नहीं हो सका है और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इसके अलावा, बहनों के परिवार, उनके नाना-नानी, अपार्टमेंट के अन्य लोग और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन




