2018 की मौत और तीन पत्नियां; पिता के बदलते बयानों ने उलझाई गाजियाबाद सुसाइड कांड की गुत्थी
गाजियाबाद की सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या का मामला अब केवल गेमिंग की लत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसके पीछे एक पारिवारिक संकट परतें खुल रही हैं।

गाजियाबाद की सोसायटी में तीन बहनों की आत्महत्या का मामला अब केवल गेमिंग की लत तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसके पीछे एक पारिवारिक संकट परतें खुल रही हैं। तीनों नाबालिग बहनों ने पिछले बुधवार को नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। शुरुआती जांच में पिता चेतन कुमार ने दावा किया था कि मोबाइल फोन छीनने और कोरियन गेम्स और के-पॉप (K-Pop) के प्रति उनकी लत के कारण लड़कियों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। इसी के साथ उन्होंने अपनी शादियों को बच्चों को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई जिसमें पुलिस को गड़बड़ी मिली है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों से पता चला है कि चेतन ने दावा किया कि उसकी पहली पत्नी के गर्भधारण न कर पाने के कारण उसे दूसरी शादी करनी पड़ी, लेकिन उसके बच्चों की उम्र कुछ और ही संकेत देती है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, चेतन अपने बयान बदलते रहे हैं। उन्होंने शुरुआत में टीना से अपनी शादी छिपाने की कोशिश की। चेतन कुमार, उनकी तीन पत्नियां - सुजाता, हिना और टीना - और उनके पांच बच्चे गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में तीन बेडरूम वाले फ्लैट के एक ही कमरे में सोते थे। जांच में सामने आया है उनकी पहली पत्नी सुजाता से एक बेटी और एक मानसिक रूप से विकलांग बेटा था।
पुलिस को दिए कुमार के बयान के अनुसार, उन्होंने सुजाता से 2010 में, उनकी बहन हिना से 2013 में और इस्लाम से हिंदू धर्म में आई टीना से 2023 में शादी की। हालांकि, हिना से शादी करने के बारे में कुमार की बताई गई टाइमलाइन और कारण मेल नहीं खाते, क्योंकि सुजाता की बेटी की मौत के समय उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि 2 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा चेतन अपने तीन पत्नियों और पांच बच्चों के साथ एक ही कमरे में रहने को मजबूर था। आर्थिक तंगी का आलम यह था कि उसने अपनी बेटियों के मोबाइल फोन तक बिजली का बिल भरने के लिए बेच दिए थे और उन्हें स्कूल भेजना भी बंद कर दिया था। इसके अलावा, 2018 में सुजाता और हिना की बहन की इसी तरह बालकनी से गिरकर हुई मौत ने मामले को और रहस्यमयी बना दिया है। पुलिस ने लड़कियों के पास से 30 पन्नों की एक डायरी बरामद की है, जिसमें के-पॉप और कोरियन ड्रामा से दूर किए जाने पर उनकी हताशा का जिक्र है। फिलहाल पुलिस मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच और पिता के बदलते बयानों के आधार पर इस "ट्रिपल सुसाइड" के पीछे के असली सच की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

