Hindi Newsएनसीआर Newsghaziabad trans hindan cm grid roads project indirapuram vaishali development
अच्छी खबर! 307 करोड़ से चमकेंगी गाजियाबाद की सड़कें, 15 महीने में हो जाएंगी तैयार

अच्छी खबर! 307 करोड़ से चमकेंगी गाजियाबाद की सड़कें, 15 महीने में हो जाएंगी तैयार

संक्षेप:

सीएम ग्रिड योजना के तहत इंदिरापुरम और वैशाली की 6 सड़कों को 307 करोड़ रुपये की लागत से 15 माह में मॉडल रोड बनाया जाएगा। इन सड़कों पर डक्ट प्रणाली होने से भविष्य में खुदाई की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Dec 17, 2025 06:22 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण में ट्रांस हिंडन की छह सड़कों को संवारा जाएगा। 307 करोड़ रुपये से होने वाले इस कार्य का मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और महापौर सुनीता दयाल ने शिलान्यास किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी सड़कें 15 माह में मॉडल के रूप में तैयार हो जाएंगी। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों को इस तरह तैयार किया जा रहा। इन सड़कों के बनने के बाद खुदाई नहीं की जाएगी, क्योंकि सड़कों के साइड में पहले से ही सीवर, पेयजल, विद्युत लाइन शिफ्ट की जाएगी। अतिरिक्त डक्ट भी तार और किसी अन्य लाइन के लिए बनाई जा रही है।

दूसरे चरण में इंदिरापुरम में काला पत्थर रोड, काला पत्थर रोड से सुशीला नैय्यर रोड होते हुए कैप्टन मनोज पांडेय मार्ग, कस्तूरबा गांधी मार्ग से होते हुए कैप्टन मनोज पांडेय मार्ग, सुशीला नैय्यर मार्ग से शिप्रा मॉल, काला पत्थर मार्ग तक, वैशाली सेक्टर 4, 5 में धर्मा मार्ग, हर्षवर्द्धन मार्ग से जुड़ा रोड और डाबर तिराहा से चौधरी चरण सिंह मार्ग का चयन हुआ था। इंदिरापुरम में काला पत्थर रोड पर कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और महापौर सुनीता दयाल ने मंगलवार को शिलान्यास किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि 15 माह में इस योजना का काम पूरा किया जाएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि सभी मार्ग चार लेन के होंगे और सड़क से ऊंचा पैदल पार पथ रहेगा, जिस पर वाहन नहीं जा सकेंगे।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।