Hindi Newsएनसीआर Newsghaziabad traffic jam solution gda three new flyovers proposal
गाजियाबाद में जाम से मिलेगी मुक्ति, तीन नए फ्लाईओवर बनाएगा GDA; जानिए कहां बनेंगे

गाजियाबाद में जाम से मिलेगी मुक्ति, तीन नए फ्लाईओवर बनाएगा GDA; जानिए कहां बनेंगे

संक्षेप:

GDA शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए एक नई योजना पर काम कर रहा है, जिसके तहत हापुड़ चुंगी, राजनगर एक्सटेंशन और चौधरी मोड़ पर लगभग 750 करोड़ की लागत से तीन नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।

Dec 04, 2025 06:39 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में जाम की समस्या कम करने के लिए जीडीए नई योजना बना रहा। इसके तहत हापुड़ चुंगी, राजनगर एक्सटेंशन और चौधरी मोड़ पर नए फ्लाईओवर बनेंगे। इसके अलावा सात चौराहों को दुरुस्त किया जाएगा। शहर के अन्य जाम प्वांइट पर भी ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए डिजाइन में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बुधवार को प्राधिकरण सभाकक्ष में बताया कि जाम की समस्या दूर करने के लिए प्राधिकरण योजना तैयार कर रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां पर बनाने का है प्रस्ताव

  1. हापुड़ चुंगी पर फ्लाईओवर बनेगा। यह फ्लाईओवर संजय नगर सेक्टर 23 के एएलटी सेंटर से हापुड़ चुंगी होते हुए कविनगर थाने तक बनेगा। अनुमानित लागत करीब 350 करोड़ है। क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से खर्च होगा। इसके बनने से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच नौ जाने आने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
  2. राजनगर एक्सटेंशन को जाम मुक्त बनाने के लिए जीडी गोयनका स्कूल से मेरठ रोड फ्लाईओवर तक करीब चार किलोमीटर से अधिक लंबाई वाला फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इस पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
  3. चौधरी मोड़ पर भी फ्लाईओवर बनाने की योजना है। । यह फ्लाईओवर जीटी रोड पर बनेगा। चौधरी मोड़ पर भाटिया मोड से घंटाघर की तरफ बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव अभी तैयार होना है।

सात चौराहे दुरुस्त होंगे

जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार करने के लिए मोबिलिटी प्लान तैयार होगा। यह प्लान सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीआरआरआई) पांच महीने में तैयार करके देगा। वहीं, शहर के सात चौराहों और जाम प्वाइंट पर काम किया जाएगा। सबसे पहले शहर के सात चौराहों को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही उन्हें आकर्षक भी बनाया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से हापुड़ तिराहा यानी ठाकुरद्वारा तिराहा, हापुड़ चुंगी, प्रताप विहार डीपीएस चौक, राजनगर एक्सटेंशन अजनारा इंटिग्रिटी, आशियाना चौक, मधुबन बापूधाम रोटरी और बुनकर मार्ट चौक है। वहीं, जाम प्वाइंट पर कम खर्च कर डिजाइन में परिवर्तन कर जाम मुक्त करेंगे।

नई टाउनशिप के लिए जमीन ली जा रही

जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि जीडीए अपना लैंडबैंक तैयार कर रहा है। इसके तहत नई टाउनशिप हरनंदीपुरम के लिए किसानों से सहमति के तहत जमीन ली जा रही है। यह योजना दो चरणों में आएगी। पहले चरण में 336 हेक्टेयर जमीन में से 35 हेक्टेयर भूमि का बैनामा जीडीए के पक्ष में हो चुका है। जबकि 85 हेक्टेयर जमीन पर किसानों से सहमति बन चुकी है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के पास 120 हेक्टेयर जमीन आ जाएगी तो वह टाउनशिप का पहला फेज लॉन्च करेगा।

तुलसीनिकेतन में सभी को फ्लैट मिलेंगे

जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि तुलसी निकेतन योजना के लोगों को जल्द ही जर्जर मकान की जगह नए फ्लैट मिलेंगे। इसे री डवलपमेंट करने के लिए जीडीए और और एनबीसीसी (इंडिया) लिमेटेड के बीच समझौता पत्र (एमओयू) साइन हो गया है। अब एनबीसीसी इसका काम शुरू करेगा। उन्होंने बताया कि वहां रहने वाले सभी लोगों को फ्लैट मिलेंगे।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।