5 लाख की मदद, नौकरी और सुरक्षा; गाजियाबाद में सूर्या के परिवार के लिए मंत्री का क्या ऐलान
कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने ने सूर्या की मां से मिलकर उन्हें आर्थिक मदद, नौकरी और सुरक्षा देने का वादा किया है। उन्होंने परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद के साथ एक सदस्य को नगर पालिका में नौकरी दिए जाने का वादा किया है। इसके अलावा परिवार को सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के खोडा क्षेत्र में 17 साल सूर्या प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश असद को भी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस बीच कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने ने सूर्या की मां से मिलकर उन्हें आर्थिक मदद, नौकरी और सुरक्षा देने का वादा किया है। उन्होंने परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद के साथ एक सदस्य को नगर पालिका में नौकरी दिए जाने का वादा किया है। इसके अलावा परिवार को सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी।
मंत्री ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने खुद परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुझे खास तौर से इसलिए यहां भेजा गया है। मुख्यमंत्री योगी ने परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद की मंजूरी दी है। इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर, जिला मजिस्ट्रेट और हम सभी ने मिलकर ये फैसला लिया है कि परिवार के एक सदस्य को उनकी पात्रता के अधीन नगरपालिका में नौकरी जाएगी। उन्होंने कहा, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हर अपराधी को कानून के दायरे में सख्ती से दंडित किया जाएगा और न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
इस बीच असद के परिवारवाले भी उसका शव लेने बुलंदशहर पहुंच गए हैं। पुलिस ने उनसे गाजियाबाद में शव दफनाने की अपील की है। शव लेने के लिए चचेरे चाचा समेत चार लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के सिपाही ने उन्हें रविवार को ही घर पहुंचकर असद के बारे में बताया था। साथ ही कहा कि असद के परिजनों का पता नहीं चल पा रहा है। इसलिए वह शव लेने के लिए आए हैं। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि असद का अंतिम संस्कार यही करवा दें। नहीं तो उन्हें शव बुलंदशहर ले जाना पड़ेगा।
एनकाउंटर मं कैसे मारा गया असद
असद को खोडा थाना और इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने रविवार को बताया कि सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के आरोपी असद को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने गोली चला दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि,असद खोडा थाना क्षेत्र स्थित मदरसे वाली गली में रहता था और सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी और उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

