सूर्या को मारने वाले असद को किया गया ढेर, अब घर पर बुलडोजर वाला खतरा; 15 दिन का टाइम
असद के परिवार को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि अगर 15 दिनों के भीतर अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद इस मामले में कार्रवाई करेगा। उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय ने असद के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया है।

गाजियाबाद में सूर्या चौहान के हत्यारे असद के घर पर अब बुलडोजर ऐक्शन का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने असद के घर को सरकारी जमीन पर बना अवैध निर्माण बताते गुए 15 दिनों के भीतर इसे हटाने का आदेश दिया है। असद के परिवार को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि अगर 15 दिनों के भीतर कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद इस मामले में कार्रवाई करेगा। उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय ने असद के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया है।
इस नोटिस में साफ तौर से कहा गया है कि असद का यह घर सरकारी जमीन पर बनाया गया एक अवैध अतिक्रमण है। अगर 15 दिनों के भीतर अवैध कब्जा हीं हटाया गया, तो प्रशासन की ओर से कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसके तहत इस अवैध निर्माण को गिराया जा सकता है। इससे एक दिन पहले ही पुलिस ने असद को मुठभेड़ में मार गिराया था।
गाजियाबाद के डीसीपी धवल जयसवाल ने बताया था कि 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद की रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। जयसवाल ने बताया कि असद खोड़ा क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पांच लोगों के खिलाफ शिकायत
सूर्या के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि मुख्य आरोपी के रूप में नामजद असद फरार था।पुलिस ने कहा था कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी और चौहान दोस्त थे और मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद बढ़कर बहस में बदल गया जिसके बाद चौहान पर चाकू से हमला किया गया। हालांकि, चौहान के परिवार ने आरोप लगाया है कि उसे फोन कॉल कर एक स्थान पर मिलने के लिए बहाने बुलाया गया था जहां कई हमलावरों ने उस पर चाकुओं से हमला किया। चौहान की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा था कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
कैसे हुई हत्या
गाजियाबाद के रहने वाले 17 साल के सूर्या चौहान की 28 मई यानी बकरीद की शाद उसके ही मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से मार डाला था। आरोपियों में असद, नबाव, फरहान, आतिफ और सारिक समेत अन्य युवक शामिल थे। इन्होंने फोन कर सूर्या को फोन कर बुलाया था। जैसे ही वह पहुंचा, उसे दबोचकर, चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए गए। घटना के बाद सूर्या को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

