पिता पर है 2 करोड़ रुपए का कर्ज; गाजियाबाद में बिल्डिंग से कूदने वाली नाबालिगों के मामले में नया मोड़

Feb 04, 2026 11:58 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

लड़कियों के पिता चेतन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी बेटियां बार-बार कोरिया जाने की बात कहती थीं। उन्होंने बताया था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उस गेम में इस तरह के लक्ष्य दिए जाते हैं, जो बच्चों को खतरनाक कदम उठाने के लिए उकसा सकते हैं।

पिता पर है 2 करोड़ रुपए का कर्ज; गाजियाबाद में बिल्डिंग से कूदने वाली नाबालिगों के मामले में नया मोड़

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक हाई-राइज अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से गिरकर तीन सगी बहनों (16, 14 और 12 वर्ष) की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है। शुरुआत में इस घटना को किसी जानलेवा 'कोरियन गेम' से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में अब पारिवारिक कलह, भारी कर्ज और मोबाइल की लत जैसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जिसके बाद अब खुद पुलिस भी उलझन में आ गई है।

बुधवार सुबह लड़कियों की मौत के बाद उनके पिता ने पत्रकारों को बताया था कि बच्चियां को एक ऑनलाइन गेम 'कोरियन लव' की लत थी, जिसके तहत उन्हें कुछ टास्क करने होते थे, और आखिरी टास्क में आत्महत्या करना होता था। हालांकि, शाम होते तक पुलिस ने ऐसे किसी गेम के होने की बात से इनकार कर दिया और एक चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि तीनों बहनें या तो अपनी मां या अपने पिता के मोबाइल फोन पर कोरियन शो देखती थीं।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि लड़कियों के पिता गले तक कर्ज में डूबे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक लड़कियों के पिता चेतन कुमार, जो कि एक स्टॉक ट्रेडर हैं, उन पर 2 करोड़ रुपए का कर्ज है। पुलिस ने यह भी बताया कि लड़कियों के पास खुद का मोबाइल फोन नहीं था, क्योंकि उनके पिता ने बिजली का बिल चुकाने के लिए उन्हें बेच दिया था। खराब आर्थिक स्थिति की वजह से ही उनके पिता ने कोरोना महामारी के बाद से बच्चियों को स्कूल भेजना बंद कर दिया गया था। पिछले हफ्ते ही पिता ने अपना फोन भी बेटियों को देना बंद कर दिया था, जिससे लड़कियां परेशान थीं। साथ ही पिता की तरफ से उन्हें शादी करवा देने की धमकी देने की बात भी सामने आई है।

जांच में यह भी सामने आया कि चेतन कुमार की दो पत्नियां हैं और दोनों सगी बहनें हैं। इनमें से पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है, जबकि दूसरी पत्नी से ये तीन बेटियां थीं। पहली पत्नी का 14 साल का बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसकी देखभाल भी परिवार के लिए एक बड़ा बोझ बनी हुई थी। परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहते थे। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना देर रात उस समय हुई, जब परिवार के बाकी सदस्य सो चुके थे।

बच्चियों के गिरने की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जब पुलिस ने लड़कियों के कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था। कमरे में परिवार के सदस्यों की फोटो एक घेरे (सर्कल) में रखी हुई थीं। दीवारों पर कविता की पंक्तियां और फिल्मों के डायलॉग जैसे वाक्य लिखे हुए मिले। साथ ही जांच के दौरान पुलिस को एक 8 पन्नों की पॉकेट नोटबुक भी मिली, जिसमें लड़कियों ने माता-पिता के नाम संदेश में लिखा था, 'इस डायरी को जरूर पढ़ना क्योंकि यह सब सच है।' इसके साथ रोते हुए चेहरे का इमोजी बना था और लिखा था, 'माफ करना पापा, मुझे सच में बहुत अफसोस है।'

इससे पहले बुधवार सुबह लड़कियों के पिता चेतन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी बेटियां बार-बार कोरिया जाने की बात कहती थीं। उन्होंने बताया था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उस गेम में इस तरह के लक्ष्य दिए जाते हैं, जो बच्चों को खतरनाक कदम उठाने के लिए उकसा सकते हैं। उन्होंने कहा था, इन सब बातों की जानकारी मुझे तब हुई, जब पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने उनके मोबाइल फोन की जांच की।

साथ ही कुमार ने बताया था कि लड़कियां पिछले दो-तीन साल से स्कूल नहीं जा रही थीं, क्योंकि वे पढ़ाई में फेल हो गई थीं। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती थी और वे धीरे-धीरे अकेली रहने लगी थीं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

आत्महत्या पर चर्चा करना कुछ लोगों के लिए भावनात्मक रूप से कठिन या ट्रिगरिंग हो सकता है। हालांकि, आत्महत्या रोकी जा सकती है। भारत में आत्महत्या रोकथाम के लिए कुछ प्रमुख हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं: सुमैत्री (दिल्ली स्थित): 011-23389090, स्नेहा फाउंडेशन (चेन्नई स्थित): 044-24640050। जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करें।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।