गाजियाबाद के होटल में गंदा धंधा कराने वाले '2 बड़े लोग', क्यों नप गए दरोगा समेत 3 पुलिसवाले

Feb 13, 2026 12:28 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के होटल में देह व्यापार के मामले में डीसीपी ने दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। तीनों पर कार्य में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है।

गाजियाबाद के होटल में गंदा धंधा कराने वाले '2 बड़े लोग', क्यों नप गए दरोगा समेत 3 पुलिसवाले

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के होटल में देह व्यापार के मामले में डीसीपी ने दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। तीनों पर कार्य में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। होटल में पिछले लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था, लेकिन बीपीओ और बीट एसआई को इसकी जानकारी ही नहीं थी। इस बीच यह भी पता चला है कि होटल में 'गंदा धंधा' कराने वाले दो बड़े लोग हैं।

वैशाली के सरोवर पोर्टिको होटल में चल रहे देह व्यापार का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया था। होटल में विदेशी युवतियों को भी लाया जाता था। पुलिस ने होटल से 11 युवतियों को रेस्क्यू करके होटल के प्रबंधक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। होटल से चरस और गांजा भी बरामद हुआ था। पुलिस ने होटल के चार कमरों में छापेमारी की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि होटल में पिछले लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था।

पुलिस अधिकारियों ने भी होटल में छह महीने से अधिक समय से गिरोह चलने की बात की थी। गिरोह के सदस्य देश भर से युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाते थे और उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। मौके से गिरोह के सरगना फरार होने में सफल रहे थे। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।

डीसीपी बोले- ड्यूटी ठीक से नहीं करने की वजह से निलंबन

इस मामले में क्षेत्र के बीट एसआई अनुज और बीट पुलिस ऑफिसर मुकेश, लिंक बीपीओ ओमवीर को निलंबित किया गया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ने बताया कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी रखे और उनकी सूचना उच्चाधिकारियों को दें। पाटिल ने कहा, 'बीपीओ और बीट एसआई ने अपनी ड्यूटी सही तरह से नहीं निभाई। बीपीओ की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी रखे और उनकी सूचना उच्चाधिकारियों को दें, लेकिन ऐसा नहीं किया।'

फरार आरोपियों की तलाश की जा रही

कौशांबी थाना क्षेत्र में हुए देह व्यापार के मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश जुटी है। फरार आरोपियों में दो ऊंची पहुंच वाले बताए जा रहे हैं। इनके लिए पुलिस अधिकारियों के पास सिफारिश भी पहुंच रही हैं। वहीं रेस्क्यू की गई युवतियों ने गुरुवार को अदालत में बयान दर्ज कराए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव को सौंपी गई है। फरार आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें