पत्नी को मार खुद भी तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, गाजियाबाद में सिक्योरिटी गार्ड का खूनी खेल

पत्नी को मार खुद भी तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, गाजियाबाद में सिक्योरिटी गार्ड का खूनी खेल

संक्षेप:

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड चार में एक निर्माणाधीन इमारत के सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी तीसरी मंजिल से कूद गया। घायल सिक्योरिटी गार्ड की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  

Sep 19, 2025 09:04 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड चार में एक निर्माणाधीन इमारत के सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी तीसरी मंजिल से कूद गया। घायल सिक्योरिटी गार्ड की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पति-पत्नी में किस बात को लेकर विवाद हुआ था, यह अब तक पता नहीं चला है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मूलरूप से मध्य प्रदेश के दामोह जिले के परसोरिया गांव में रहने वाला 25 वर्षीय सुनील रजक शक्ति खंड चार की एक निर्माणाधीन इमारत में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात था। वह इमारत की पहली मंजिल पर अपनी 23 वर्षीय पत्नी रानू के साथ रहता था।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह सुनील और रानू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद सुनील ने रानू की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके कुछ देर बाद सुनील ने इमारत की छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी।

सुनील पड़ोस में बने घर के रैंप पर आकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुबह 10 बजे आसपास के लोगों ने डायल-112 पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर सुनील को अस्पताल पहुंचाया। घायल हालत में सुनील ने यह तो बताया कि उसने पत्नी रानू की गला दबाकर हत्या कर दी है, लेकिन यह नहीं बताया कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में सुनील की इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों शवों कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों के परिवार को पुलिस ने सूचना भेज दी है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

दिल्ली में रहने वाले रानू के भाई गोविंद ने बताया कि उनकी बहन की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। रानू अपने पति सुनील के साथ लगभग नौ महीने रही और राखी से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते वह गांव आ गई थी। एक सप्ताह पहले ही सुनील के पिता उसे लेने पहुंचे थे।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।