गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाश मार गिराए, 27 लाख की कैश वैन लूटमार कांड में थे शामिल

लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, डॉ महकार
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में हुई कैश वैन लूट मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है। मृत बदमाशों के नाम हैं- जुबैर और उसका साथी समीर। घटना का साजिशकर्ता जुबैर मुजफ्फरनगर निवासी बताया गया है। पुलिस ने बताया, इनके ऊपर 1-1 लाख रुपये का इनाम था। 

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाश मार गिराए, 27 लाख की कैश वैन लूटमार कांड में थे शामिल

गाजियाबाद में हुई कैश वैन लूट मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है। मृत बदमाशों के नाम हैं- जुबैर और उसका साथी समीर। घटना का साजिशकर्ता जुबैर मुजफ्फरनगर निवासी बताया गया है। पुलिस ने बताया, इनके ऊपर 1-1 लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि छह मई को क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में एनएच-नौ पर कैश वैन लूट की वारदात हुई थी। दोपहर करीब एक बजे हुई घटना में नकाबपोश बदमाशों ने कैश वैन को घेरकर चालक तेजपाल सिंह पर फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। वारदात के बाद पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने मामले के खुलासे के लिए स्वाट टीम समेत आठ टीमें गठित की थीं।

घटना के बाद पुलिस ने एनएच-नौ पर क्रॉसिंग रिपब्लिक, विजयनगर, वेव सिटी थानाक्षेत्र और आसपास के इलाकों के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान कर सोमवार को विजयनगर क्षेत्र में रहने वाले मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और लूटी गई रकम में से आठ लाख छह हजार रुपये बरामद किए गए थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार बदमाशों के बारे में अहम जानकारी दी थी।

एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के मुताबिक जांच में पता चला कि वारदात को पांच बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रिजवान घटना से पहले रेकी करने में शामिल था। उसने पुलिस को बताया कि पूरी योजना विजयनगर निवासी जुबैर ने बनाई थी। जुबैर ने अपने साथियों के साथ कई दिनों तक कैश वैन की गतिविधियों पर नजर रखी और फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

एडीसीपी ने बताया कि घटना में जुबैर के साथ मोहम्मद कैफ का भाई भी वारदात में शामिल था। चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को आशंका थी कि बदमाश किसी अन्य बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकते हैं, इसलिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

मंगलवार को स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल राजपूत अपनी टीम के साथ वेवसिटी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार रुकवाने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे।

सूचना मिलते ही सिहानी गेट और वेव सिटी पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। खुद को चारों ओर से घिरता देख बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोली लगने से एसआई आशीष और हेड कांस्टेबल संदीप शर्मा घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े, जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस घायल बदमाशों और दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने जुबैर और समीर को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी सिटी के मुताबिक मारे गए बदमाशों की पहचान विजयनगर निवासी जुबैर और मुजफ्फरनगर निवासी समीर के रूप में हुई है। जुबैर इस वारदात का साजिशकर्ता था। पुलिस ने मौके से कार, कई अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। फरार बदमाशों की तलाश में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में 2 बदमाश मार गिराए, कैश वैन लूट कांड में थे शामिल