गाजियाबाद में देर रात 2 बदमाशों और पुलिस के बीच हुआ एनकाउंटर; पैर में गोली लगने से घायल

Jan 13, 2026 10:27 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के लोनी इलाके की ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस की सोमवार देर रात हरमपुर के जंगल में दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद में देर रात 2 बदमाशों और पुलिस के बीच हुआ एनकाउंटर; पैर में गोली लगने से घायल

गाजियाबाद के लोनी इलाके की ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस की सोमवार देर रात हरमपुर के जंगल में दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों को जंगल में दिल्ली निवासी साथी की हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इस दौरान बदमाशों ने झाड़ियों में छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस को मौके से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए हैं।

ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की इलायचीपुर जैन कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में 6 जनवरी को दिल्ली निवासी 25 वर्षीय सुफियान का शव पड़ा मिला था। उसके सीने में दो गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में सुफियान के बड़े भाई फैजान ने ट्रॉनिका सिटी थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

हथियार बरामदगी के लिए ले गई थी पुलिस

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में पुलिस ने मंगलवार को मृतक के दो साथी संदीप बैसोया निवासी जगतपुर थाना वजीराबाद और दिव्यांशु उर्फ रॉकी निवासी चमन विहार थाना ट्रॉनिका सिटी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने विवाद होने के बाद साथी की गोली मारकर हत्या करना और हथियार को हरमपुर के जंगल में छिपाने की बात स्वीकार की। एसीपी ने बताया कि बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस टीम हथियार की बरामदगी के लिए दोनों को देर रात हरमपुर जंगल में लेकर पहुंची थी। जहां बदमाशों ने झाड़ियों में छिपा कर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

इस दौरान पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को मौके से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद हुए हैं। एसीपी ने बताया कि घायल बदमाश संदीप पर हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
Hindi Newsएनसीआर NewsGhaziabad police encounter murder accused two criminals in tronica city area
;;;