Hindi Newsएनसीआर NewsGhaziabad on top in AQI pollution list, Delhi number 2; see other NCR cities condition
प्रदूषण में गाजियाबाद टॉप पर, दिल्ली नंबर 2, देखें NCR के बाकी शहरों का क्या हाल

प्रदूषण में गाजियाबाद टॉप पर, दिल्ली नंबर 2, देखें NCR के बाकी शहरों का क्या हाल

संक्षेप:

दिल्ली-एनसीआर लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण गैस चैंबर में तब्दील हो गए हैं। आलम यह है कि रविवार को गाजियाबाद (एक्यूआई 458) देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि दिल्ली (440) दूसरे स्थान पर रही। 

Jan 19, 2026 06:20 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली-एनसीआर लगातार बढ़ रहे प्रदूषण के कारण गैस चैंबर में तब्दील हो गए हैं। आलम यह है कि रविवार को गाजियाबाद (एक्यूआई 458) देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि दिल्ली (440) दूसरे स्थान पर रही। दिल्ली के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक में शनिवार के मुकाबले रविवार को 40 अंक की बढ़ोतरी हुई। यह शनिवार को 400 अंक था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राजधानी के 16 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई ) 450 से भी ऊपर अति गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। रोहिणी में एक्यूआई 477, बवाना में 476, अशोक विहार में 474, नॉर्थ कैंपस में 473, मुंडका में 473, आनंद विहार में 470, बुराड़ी में 469, वजीरपुर में 466 और डीटीयू में 466 रहा।

ये भी पढ़ें:चार गुना अधिक प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली, 11 इलाकों में फिर 450 के पार पहुंचा AQI
NCR pollution

अभी खराब ही रहेगी हवा

दिल्ली के लोगों को अभी खराब हवा में ही सांस लेनी होगी। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हवा की गति आमतौर पर दस किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहेगी। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन भी धीमा होगा। इससे प्रदूषण का स्तर बना रहेगा और लोगों को खराब हवा में ही सांस लेनी होगी।

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में हवा सीवियर प्लस स्तर पर, क्या 19 जनवरी को स्कूल रहेंगे बंद?

इस साल में पहली बार इतना प्रदूषण

दिल्ली में इस साल में पहली बार प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचा है। सीपीसीबी के अनुसार, जनवरी महीने के लिए रविवार दो सालों में सबसे ज्यादा प्रदूषित दिन है। इससे पहले वर्ष 2024 की 14 जनवरी को सूचकांक 447 अंक पर रहा था।

तेजी से बढ़ा प्रदूषण

पिछले तीन-चार दिनों के बीच दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। दिल्ली की हवा में खासतौर पर सुबह और शाम के समय प्रदूषण की एक परत देखने को मिल रही है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।