रेप का आरोपी हिंदू संगठन का पूर्व पदाधिकारी जेल से छूटा, बरसाए गए फूल- VIDEO

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, योगेन्द्र सागर, गाजियाबाद
share

गाजियाबाद में एलएलबी छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में नौ महीने से जेल में बंद हिंदू संगठन के पूर्व पदाधिकारी सुशील प्रजापति को जमानत मिलने पर समर्थकों ने फूल-मालाओं और गाड़ियों के काफिले के साथ उसका जोरदार स्वागत किया।

रेप का आरोपी हिंदू संगठन का पूर्व पदाधिकारी जेल से छूटा, बरसाए गए फूल- VIDEO

गाजियाबाद में एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी व हिंदू संगठन के पूर्व पदाधिकारी का जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने माला पहनाई, फूल बरसाए और नारेबाजी की। इसके बाद गाड़ियों के काफिले के साथ जुलूस निकाला गया। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, हिन्दुतान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

25 हजार रुपये का था इनाम

जानकारी के मुताबिक, मोदीनगर निवासी एलएलबी की छात्रा की शिकायत पर मुरादनगर थाने में आठ अगस्त 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी सुशील प्रजापति की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बाद में 11 अगस्त 2025 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। करीब नौ महीने जेल में रहने के बाद 17 मई को वह जमानत पर जेल से बाहर आया।

कई गाड़ियों के साथ जुलूस

आरोप है कि जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने उसका जोरदार स्वागत किया। वायरल वीडियो में समर्थक आरोपी को फूल-मालाओं से लादते और नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जाता है कि आरोपी का कई गाड़ियों के साथ जुलूस निकाला गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मामले को लेकर नाराजगी भी जताई।

गाजियाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस कराने का दिया था झांसा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2021 में उसकी मुलाकात गाजियाबाद निवासी सुशील प्रजापति से हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने उसे गाजियाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू करने की सलाह दी और केस दिलाने व आर्थिक मदद का भरोसा दिया।

हत्या की धमकी देने का आरोप

छात्रा के मुताबिक, आरोपी एक दिन उसे कार से गाजियाबाद स्थित फ्लैट पर ले गया। वहां वरिष्ठ वकीलों के आने की बात कहकर उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीने के बाद उसे नींद आने लगी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर आरोपी ने घटना बताने पर हत्या कराने की धमकी दी और हिंदू संगठन से जुड़ा बताकर दबाव बनाया। बाद में आरोपी उसे सड़क पर छोड़कर चला गया। शिकायत पर मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

मुकदमा दर्ज होने पर थाने पहुंचे थे कार्यकर्ता

मामले में मुकदमा दर्ज होने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कुछ कार्यकर्ता भी मुरादनगर थाने पहुंच गए थे। उस दौरान थाने पर हंगामे की स्थिति बन गई थी। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया था।

पुलिस बोली- कानून टूटा तो लेंगे ऐक्शन

अब आरोपी के जेल से बाहर आने के बाद निकाले गए जुलूस का वीडियो वायरल होने पर एक बार फिर मामला चर्चा में आ गया है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच में यदि किसी तरह की कानून व्यवस्था प्रभावित करने या नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।