Hindi Newsएनसीआर Newsghaziabad news glass sheets collapse in shop one person dead and others injured
गाजियाबाद में ग्लास की दुकान में गिरीं शीशे की चादरें; एक की मौत, मालिक जख्मी

गाजियाबाद में ग्लास की दुकान में गिरीं शीशे की चादरें; एक की मौत, मालिक जख्मी

संक्षेप:

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दुकान में शीशे की भारी प्लेटें भर-भराकर गिर गईं। शीशे की प्लेटों में दुकानदार और उसका नाबालिग भतीजा प्लेटों के नीचे दब गए। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Tue, 4 Nov 2025 11:37 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। NDRF रोड पर एक दुकान में मंगलवार रात को शीशे की प्लेटें भरभराकर गिर गईं। दुकानदार और उसका नाबालिग भतीजा इन प्लेटों के नीचे दब गए। इस घटना से अफरातफरी मच गई। जब तक शीशे तोड़कर दोनों को बाहर निकला जाता तब तक भतीजे की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

व्यवस्थित की जा रही थी दुकान

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मसूरी निवासी 39 वर्षीय कादिर चौधरी गोविंदपुरम में एनडीआरएफ रोड पर एके ग्लास एंड एल्युमिनियम वर्कशॉप नाम से दुकान चलाते हैं। रिश्ते में कादिर का भतीजा लगने वाला 15 वर्षीय कैफ भी दुकान पर हाथ बंटाता था। मंगलवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद करने से पहले सामान को व्यवस्थित किया जा रहा था।

मची चीख-पुकार

इसी दौरान शीशों की भारी प्लेट भरभराकर गिर पड़ीं। कादिर और कैफ उनमें दब गए। चीख-पुकार मचने पर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े। दुकानदार और उसके भतीजे को शीशे की प्लेटों के नीचे दबा देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई, NDRF कर्मी भी पहुंचे

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी लोग बचाव कार्य में जुड़ गए, लेकिन शीशे की प्लेट इतनी मोटी और भारी थीं कि उन्हें हटाना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया, ताकि राहत कार्य में बाधा न आए।

घुट रहा था दम, लोगों ने रॉड से तोड़े शीशे

पुलिस ने एंबुलेंस भी बुला ली तो वहीं, घटना का पता लगने पर एनडीआरएफ के जवान भी पहुंच गए। शीशे की प्लेटों के नीचे दबे दुकानदार और उसके भतीजे का दम घुट रहा था, लिहाजा लोगों ने रॉड और डंडों से शीशों को तोड़ना शुरू कर दिया।

हिलने तक का मौका नहीं मिला और मौत

करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद शीशे तोड़कर दुकानदार कबीर और उसके भतीजे कैफ को निकला गया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां कैफ को मृत घोषित कर दिया गया।

गले पर जाकर गिरा प्लेटों का ऊपरी सिरा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुकान में दो दीवारों से सटाकर शीशे की प्लेट लगाई हुई थीं। काम करते वक्त शीशे की प्लेट भरभराकर गिर गईं। शीशे की प्लेटों का ऊपरी सिरा कैफ के गले पर जाकर गिरा, जिसके चलते उसे हिलने का मौका तक नहीं मिला सका। शरीर में शीशा घुसने और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। एसीपी कविनगर का कहना है कि घटना में कैफ की मौत हुई है। घटना की जांच की जा रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।