Hindi Newsएनसीआर NewsGhaziabad nagar nigam will spend 18 crores to renovate many places see how full details
गाजियाबाद के इन स्थानों की बदलेगी सूरत, नगर निगम खर्च करेगा 18 करोड़,क्या है प्लान?

गाजियाबाद के इन स्थानों की बदलेगी सूरत, नगर निगम खर्च करेगा 18 करोड़,क्या है प्लान?

संक्षेप:

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यूपी गेट के अलावा तिगरी गोल चक्कर चौराहा, हिंडन एलिवेटेड रोड चौराहा और अन्य स्थानों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस कार्य पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि यूपी गेट से गाजियाबाद में प्रवेश किया जाता है।

Sep 09, 2025 10:06 am ISTUtkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद नगर निगम 18 करोड़ रुपये खर्च कर शहर के छह स्थानों को संवारेगा। इसमें गाजियाबाद के इतिहास से जुड़े स्टैच्यू भी लगाए जाएंगे। निगम सौंदर्यीकरण का कार्य अवास्थापना निधि से कराएगा। इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि यूपी गेट के अलावा तिगरी गोल चक्कर चौराहा, हिंडन एलिवेटेड रोड चौराहा और अन्य स्थानों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस कार्य पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि यूपी गेट से गाजियाबाद में प्रवेश किया जाता है। यहां आकर्षित प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।

महापौर ने बताया गाजियाबाद ग्रेटर गाजियाबाद बनने जा रहा है। इसे ध्यान में रखकर ही गाजियाबाद में कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। महापौर ने बताया स्वच्छता के साथ-साथ सुंदरता पर ध्यान दिया जा रहा है। चौराहों पर भव्य कलाकृतियां स्थापित की जाएगी जो आकर्षण का केंद्र होंगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि चौराहे पर जिस तरह की कलाकृतियां स्थापित की जाएंगी उनका डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। अवास्थापना निधि से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। गाजियाबाद के इतिहास से जुड़े स्टैचू भी जगह-जगह लगाए जाएंगे।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।