गाजियाबाद नगर निगम ने दुकानों का किराया बढ़ाया, 3 हजार रुपये तक की हुई वृद्धि

Mar 07, 2026 12:54 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

गाजियाबाद नगर निगम और व्यापारियों के बीच 1702 दुकानों के किराये को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खत्म हो गया। महापौर और नगर आयुक्त ने व्यापारियों की सहमति से किराया वृद्धि पर निर्णय लिया। चार जोन में अलग-अलग दर से दुकानों का किराया दो से तीन हजार रुपये तक बढ़ेगा।

गाजियाबाद नगर निगम ने दुकानों का किराया बढ़ाया, 3 हजार रुपये तक की हुई वृद्धि

गाजियाबाद नगर निगम और व्यापारियों के बीच 1702 दुकानों के किराये को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को खत्म हो गया। महापौर और नगर आयुक्त ने व्यापारियों की सहमति से किराया वृद्धि पर निर्णय लिया। चार जोन में अलग-अलग दर से दुकानों का किराया दो से तीन हजार रुपये तक बढ़ेगा। महापौर सुनीता दयाल ने पत्रावली बनाकर आज होने वाली बैठक में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

नगर निगम की सिटी जोन में 1447, मोहन नगर जोन में 95, कविनगर जोन में 105 और विजयनगर जोन में 28 दुकानें हैं। दुकानों का किराया कई साल से नहीं बढ़ाया गया था। किसी दुकान का किराया 500 रुपये है तो कहीं दो हजार रुपये किराया है, जबकि बाजार दर में आठ से 20 हजार रुपये दुकानों का किराया है।

समिति की सहमति से किराया बढ़ा

महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में दुकानों के किराए को लेकर समिति ने निर्णय लिया। गोल मार्किट सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित 1702 दुकानों के किराए वृद्धि के निर्णय लिया गया। इस मौके पर व्यापारी नेता राजू छाबड़ा,राकेश स्वामी,राजेश लाहौरिया, राज कुमार सिंघल, सुरेश गुप्ता, सुरेश महाजन आदि भी उपस्थित रहे। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि निगम की दुकानों का किराया समिति ने व्यापारियों की मंशा को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया है। व्यापारियों ने धन्यवाद किया है। वहीं, व्यापारी राजू छाबड़ा ने कहा कि निगम अधिकारियों ने बताया है कि अब पांच वर्ष के बाद ही 15% दुकानों का किराया बढ़ाया जा सकेगा। वहीं दुकानों का किराया भी काम किया गया है। हालांकि इसकी पूरी सूची सदन में रखी जाएगी।

कहां कितना किराया देना होगा

सिटी जोन : नेहरू नगर और पटेल नगर में पहले आठ हजार रुपये मासिक किराया लेने का प्रस्ताव था। यह किराया अब चार हजार रुपये कर दिया है। सिहानी पुलिस चौकी मेरठ रोड की दुकानों से पहले 4500 रुपये किराया प्रस्तावित था। अब किराया 2250 रुपये किया है। नवयुग मार्केट की छोटी दुकानों और गंदा नाले दुकानों का छह हजार किराया प्रस्तावित था। इसे तीन हजार रुपये किया है।

मोहन नगर जोन : नरेंद्र मोहन अस्पताल के पास की दुकानों का किराया छह हजार प्रस्तावित था। अब तीन हजार रुपये किया है। अर्थला में तीन हजार साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास ढाई हजार, राजेंद्रनगर औद्योगिक क्षेत्र में दो हजार लाजपत नगर थाना साहिबाबाद में तीन हजार रुपये किया है।

कवि नगर जोन : राजनगर नए रेलवे स्टेशन के सामने पहले छह हजार रुपये का किराया प्रस्तावित था। अब यह तीन हजार रुपये हो गया है। दूसरी दुकानों का किराया 3250 रुपये हुआ है। कविनगर में 3500 रुपये, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में दो हजार रुपये किराया हुआ है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।