Hindi Newsएनसीआर NewsGhaziabad married woman raped in khatu shyam hotel by friend after drugged her
विवाहित महिला को खाटू श्याम दर्शन कराने ले गया दोस्त, होटल में बेहोश कर किया दुष्कर्म

विवाहित महिला को खाटू श्याम दर्शन कराने ले गया दोस्त, होटल में बेहोश कर किया दुष्कर्म

संक्षेप:

गाजियाबाद की एक महिला को राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन कराने के बहाने होटल में बेहोश कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jan 13, 2026 09:39 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद की एक महिला को राजस्थान के होटल में बेहोश कर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में रहती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ रहती है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी समय से खराब चल रही थी, जिसके चलते वह नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राजनगर एक्सटेंशन की पाम रिसोर्ट सोसाइटी में रहने वाले रवि वर्मा से हुई, जिसने खुद को गाजियाबाद में कपड़ों का बड़ा व्यापारी बताया और नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

ये भी पढ़ें:सौतेली मां ने 6 साल की बेटी का किया मर्डर, शरीर पर मिले कचोटने-पीटने के निशान

मदद कर जीता भरोसा

रवि वर्मा ने कहा कि वह कुछ दिनों के लिए बाहर जा रहा है और लौटकर उसे काम दिलवा देगा। आर्थिक तंगी के चलते उसने आरोपी पर भरोसा कर लिया। कुछ समय बाद आरोपी ने सहानुभूति दिखाते हुए घर आकर राशन और जरूरत का सामान दिया और खुद को मददगार व शुभचिंतक के रूप में पेश किया।

पीड़िता के मुताबिक, इसी बीच उसके पति का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान रवि वर्मा फिर मिठाई और कपड़े लेकर घर लाया और कहा कि खाटू श्याम न जाने के कारण ही यह सब हुआ है। लगातार बातों और भरोसे के चलते वह पूरी तरह आरोपी के प्रभाव में आ गई।

ये भी पढ़ें:होटल में मिली महिला की लाश, चेहरे पर खरोंच; गाजियाबाद में हत्या से हड़कंप

खाटू श्याम दर्शन के लिए गया था साथ

महिला का कहना है कि 16 नवंबर 2024 को रवि वर्मा उसे खाटू श्याम के दर्शन के लिए अपने साथ ले गया। वहां पहुंचने के बाद उसने जल्द दर्शन कराने का बहाना बनाकर नहाने के लिए एक होटल में कमरा ले लिया। आरोप है कि कमरे में आरोपी ने उसे पानी पिलाया, जिसके बाद उसे चक्कर आने लगा और वह होश में नहीं रही। इसी हालत का फायदा उठाकर रवि वर्मा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है रवि ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया।

ये भी पढ़ें:मंदिर में शादी का नाटक, पत्नी बनाकर गाजियाबाद में रखा, रेप में 20 साल की जेल

राजस्थान पुलिस को केस भेजा, वहां से लौटाया

एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि घटनास्थल राजस्थान का होने के कारण मामले को वहां ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन राजस्थान पुलिस ने घटनाक्रम की शुरुआत बताकर केस को वापस गाजियाबाद भेज दिया। इसी क्रम में 8 जनवरी को नंदग्राम थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। पीड़िता के बयान, मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।