Hindi Newsएनसीआर NewsGhaziabad man shoots partner after learning of her marriage to someone else
5 साल रिलेशनशिप में रही MSc की छात्रा, शादी तय हुई तो ब्वॉय फ्रेंड ने मार दी गोली; आरोपी फरार

5 साल रिलेशनशिप में रही MSc की छात्रा, शादी तय हुई तो ब्वॉय फ्रेंड ने मार दी गोली; आरोपी फरार

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 5 साल तक रिलेशनशिप में रही एक लड़की की जब दूसरी जगह शादी तय हुई तो ब्वॉय फ्रेंड ने उसे गोली मार दी। छात्रा ने हाल के दिनों में उससे बात करना बंद कर दिया था। ब्वॉय फ्रेंड इस बात से नाराज था कि उसकी शादी किसी और से तय हो गई थी।

Dec 01, 2025 01:05 pm ISTSubodh Kumar Mishra पीटीआई, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 5 साल तक रिलेशनशिप में रही एक लड़की की जब दूसरी जगह शादी तय हुई तो ब्वॉय फ्रेंड ने उसे गोली मार दी। छात्रा ने हाल के दिनों में उससे बात करना बंद कर दिया था। ब्वॉय फ्रेंड इस बात से नाराज था कि उसकी शादी किसी और से तय हो गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गाजियाबाद के एक गांव में 22 साल की लड़की को उसके साथ 5 साल से रिश्ते में रहे एक आदमी ने गोली मार दी। मोदीनगर के एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम भोजपुर क्षेत्र के नंगलाबेर गांव में हुई। 28 साल के आरोपी प्रदीप कुमार कथित तौर पर लड़की के घर में घुस गया और उस पर देसी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। परिवार के लोग और पड़ोसी उसे मोदीनगर के एक नजदीकी अस्पताल ले गए। अधिकारी ने बताया कि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

एसीपी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, गोली उसके कान के पास खोपड़ी में धंसी हुई है। सोमवार को एक न्यूरोसर्जन द्वारा उसे निकालने के लिए सर्जरी किए जाने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा ने हाल के हफ्तों में प्रदीप से बात करना बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि प्रदीप इस बात से नाराज था कि उसकी शादी किसी और से तय हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदीप ने उस पर काफी पैसा खर्च किया था। उसके घर में लगे एयर कंडीशनर की ईएमआई भी चुका रहा था। एसीपी ने कहा कि उसकी शादी के बारे में जानने के बाद प्रदीप अपने दोस्तों के बीच अपमानित महसूस कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीमें प्रदीप को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra
सुबोध कुमार मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों की गतिविधियों पर लिखते हैं। 17 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सेवाएं दे रहे सुबोध ने यूं तो डीडी न्यूज से इंटर्नशिप कर मीडिया में प्रवेश किया था, लेकिन पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत दैनिक जागरण, जम्मू से बतौर ट्रेनी 2007 में की। वह कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। वह दैनिक जागरण, नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला और हिन्दुस्तान अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल का अनुभव रखने वाले सुबोध मूलरूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा से लेकर विज्ञान में स्नातक तक की पढ़ाई बिहार से की है। उसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता व मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। सुबोध वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के स्टेट डेस्क पर काम कर रहे हैं। वह राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।