गाजियाबाद में 82 साल के बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, घर में मिली खून से सनी लाश; पैर-मुंह बंधे थे

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, लोनी, डॉ महकार
share

मृतक बागपत के निरोजपुर गांव के रहने वाले थे। उनका नाम रमेश चंद्र शर्मा था। फिलहाल लंबे समय से लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की उत्तरांचल सोसाइटी में रहते थे। बड़े बेटे ने रात करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।

गाजियाबाद में 82 साल के बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, घर में मिली खून से सनी लाश; पैर-मुंह बंधे थे

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में 82 साल के बुजुर्ग की गला रेंतकर हत्या की वारदात सामने आई है। बुधवार रात उनका शव मकान के भूतल पर पड़ा मिला। पैर और मुंह बंधे हुए थे। मृतक बागपत के निरोजपुर गांव के रहने वाले थे। उनका नाम रमेश चंद्र शर्मा था। फिलहाल लंबे समय से लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की उत्तरांचल सोसाइटी में रहते थे। बड़े बेटे ने रात करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।

बड़ा बेटा घर पहुंचा तो पिता ने नहीं खोले दरवाजे, फिर…

परिवार में 49 वर्षीय बड़ा बेटा विकास शर्मा और छोटा बेटा गौरव शर्मा है। सोसाइटी के ए ब्लॉक में उनका तीन मंजिला मकान है। पुलिस के मुताबिक विकास लोन कंसल्टेंसी का काम करते हैं और गौरव का दिल्ली के चावड़ी बाजार में कारोबार है। विकास बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौटे तो मेन गेट बाहर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने पर भी गेट नहीं खुला तो वह पिछले गेट की ओर गए। पिछला दरवाजा खुला था।

गला रेतकर की गई हत्या, घर के भूतल में मिली लाश

वह अंदर दाखिल हुए तो भूतल पर बने कमरे में उनके पिता रमेश चंद्र शर्मा की लाश लहूलुहान हालत में पड़ी थी। शोर मचाकर वह दौड़े और पिता को उठाया तो पता चला की उनकी मौत हो चुकी है। तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त, अंकुर विहार सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या की बात सामने आई है। गली में लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

आवाज दबाने को मुंह पर तौलिया बांधा

पुलिस के मुताबिक रमेश के पैर कपड़े सुखाने वाली रस्सी से बंधे थे। साथ ही मुंह पर भी तौलिया बंधा था, ताकि वार करते समय रमेश के चीखने की आवाज पड़ोसी न सुन सकें। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अंगुलियों के निशान समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों का कहना है कि घर में कुछ सामान अस्त-व्यस्त मिला है, पर अभी तक कुछ भी गायब होने की जानकारी नहीं मिली है। सभी सामान सुरक्षित मिला है। ऐसे में लूट की आशंका नहीं है।

करीबी पर शक, रंजिशन हत्या का अनुमान

हत्या के समय रमेश घर पर अकेले ही थे। मुख्य द्वार अंदर से बंद था, लेकिन पिछला दरवाजा खुला था। अंदेशा है कि हमलावर मुख्य द्वार से आया और हत्या के बाद पिछले दरवाजे के रास्ते फरार हो गया। शुरुआती जांच में रंजिशन हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को करीबी पर शक है, जिसने मुख्य द्वार पर दस्तक दी थी।

बेटों से हो रही पूछताछ

अंदेशा है कि जानकार होने के चलते ही रमेश ने गेट खोल दिया। हमलावर अंदर आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक रमेश की पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि विकास की पत्नी विवाद के चलते 10 साल से अलग रह रही है। वहीं गौरव अविवाहित है। रंजिश को लेकर पुलिस दोनों बेटों से पूछताछ कर रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।