काम की बात: क्रॉसिंग रिपब्लिक में बनेगा गाजियाबाद का पहला साइबर हब, NCR में आएगी रोजगार की बहार

हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, दीपक सिरोही
Follow us on Google News
share

एनसीआर में रोजगार के नए मौके बढ़ने वाले हैं। गाजियाबाद नगर निगम ने 600 करोड़ रुपये की लागत से क्रॉसिंग रिपब्लिक में साइबर हब बनाने की योजना बनाई है। इसकी डीपीआर तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजी जाएगी। 

Crossing Republik Ghaziabad

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में शहर का पहला साइबर हब बनाया जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। साइबर हब में स्टूडियो फ्लैट के अलावा आईटी कंपनियां, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा सेंटर और स्टार्टअप ऑफिस खुलेंगे। इससे गाजियाबाद युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

नगर निगम की क्रॉसिंग रिपब्लिक में करीब 25 हजार वर्गमीटर जमीन है। निगम ने इस जमीन पर साइबर हब बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पिछले दिनों संपत्ति विभाग ने जमीन की पैमाइश की थी, जिसके बाद इस जमीन को साइबर हब बनाने के लिए उपयुक्त बताया गया था। निगम अधिकारी साइबर हब की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर रहे हैं।

गाजियाबाद को डिजिटल और स्टार्टअप का नया केंद्र बनाने का लक्ष्य

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि यह गाजियाबाद शहर का पहला साइबर हब होगा। इसके निर्माण पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह साइबर हब बनाने की डीपीआर मंजूरी के लिए शासन को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया साइबर हब पीपीपी मोड पर भी बनाया जा सकता है। इस बारे में अंतिम निर्णय शासन स्तर से ही लिया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि इसका उद्देश्य गाजियाबाद को डिजिटल और स्टार्टअप का नया केंद्र बनाना है। गाजियाबाद में मेट्रो, नमो भारत की अच्छी सेवा है। इसके अलावा एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और हाईवे भी है। इससे बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

रेस्टोरेंट और स्टूडियो फ्लैट बनाए जाएंगे

साइबर हब में रेस्टोरेंट से लेकर सभी सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर स्टूडियो फ्लैट भी बनाए जाएंगे, ताकि व्यापार के सिलसिले के लिए आने वाले लोगों को ठहरने की सुविधा मिल सके। दरअसल, प्रदेश सरकार गाजियाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित कराना चाहती है।

लोगों को लाभ होगा

नगर आयुक्त ने बताया कि कम किराए पर ऑफिस स्पेस, हाई-स्पीड इंटरनेट, मीटिंग रूम की सुविधा मिलेगी। इससे नए बिजनेस शुरू करने वाले और फ्रीलांसर को प्लेटफॉर्म मिलेगा। साइबर हब में ई-गवर्नेंस सेंटर, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क और डिजिटल ट्रेनिंग सेंटर भी बनाए जाएंगे इससे लोगों को पासपोर्ट, बैंकिंग जैसी ऑनलाइन सेवाओं में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अभी आईटी जॉब के लिए लोगों को गुरुग्राम, नोएडा और दिल्ली जाना पड़ता है। साइबर हब बनने के बाद सभी सुविधाएं लोगों को यहां पर मिलेंगी।

वसुंधरा में योग केंद्र दोबारा शुरू

बता दें कि, वसुंधरा सेक्टर-तीन स्थित हमारा पार्क में भारतीय योग संस्थान का योग केंद्र करीब पांच माह बाद बुधवार को दोबारा शुरू हो गया। केंद्र प्रमुख शीतल रस्तोगी ने बताया कि पांच माह पहले बंदरों के हमले में एक साधिका घायल हो गई थी। इसके बाद योग केंद्र आना बंद कर दिया था।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।