मीट कारोबारी ने सोती हुई पत्नी और बेटी के काट डाले गले, गाजियाबाद के खोड़ा में डबल मर्डर से सनसनी

हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद के खोड़ा में घरेलू विवाद से गुस्सा एक व्यक्ति ने शनिवार तड़के सो रही अपनी पत्नी और बेटी की मीट काटने वाले हथियार से गले काटकर हत्या कर दी। इस हमले में छोटी बेटी बच गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ghaziabad double murder
गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में पत्नी तबस्सुम और बेटी सना अंसारी की हत्या करने वाला आरोपी मीट कारोबारी राजा अंसारी।

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में शनिवार तड़के एक मीट कारोबारी ने अपनी पत्नी और बेटी की मीट काटने वाले धारदार हथियार ‘बुगदे’ से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने दूसरी बेटी पर भी हमला किया, लेकिन वह बचकर भाग गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया है।

पति-पत्नी के बीच रात में हुआ था झगड़ा

लोकप्रिय विहार में नूरानी मस्जिद के पास रहने वाला मोहम्मद राजा अंसारी मीट कारोबारी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का अपनी पत्नी 40 वर्षीय बेबी तबस्सुम से झगड़ा हुआ था। काफी देर तक हुए झगड़े के बाद सभी से गए। कुछ देर बाद आरोपी ने घर में रखा बुगदा निकाला और पहले पत्नी का गला काटा और फिर 15 वर्षीय बेटी सना तबस्सुम की भी गला काटकर हत्या कर दी। मां और बहन की चीख सुनकर छोटी बेटी जोया भी जाग गई। इसके बाद आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, मगर वह बचकर वहां से भागने लगी तो आरोपी ने उस पर बुगदा फेंककर मारा, जो जोया की जांघ पर जा लगा। मगर वह किसी तरह से बचकर घर से बाहर निकली और अपनी जान बचाई।पुलिस की अब तक की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी का शुक्रवार रात पत्नी और बेटियों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन‌शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

छोटी बेटी की हालत खतरे से बाहर : एसीपी

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दिनांक 22 अगस्त 2026 को रात्रि करीब 12:15 बजे थाना खोड़ा को सूचना प्राप्त होती है कि लोकप्रिय विहार की गली नंबर 3 में रहने वाले राजा अंसारी ने अपनी पत्नी व बेटी की हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना खोड़ा की पुलिस तथा मेरे द्वारा तत्काल घटनास्थल पहुंचा जाता है, तो जांच-पड़ताल में यह तथ्य प्रकाश में आता है कि राजा अंसारी जो मूल रूप से अररिया, बिहार का रहने वाला है, अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम तथा अपनी दो बेटियों सना तबस्सुम व रूबी तबस्सुम, जिनकी उम्र क्रमशः 15 वर्ष तथा 14 वर्ष है, के साथ गली नंबर 3 में मकान के चौथे तल पर रहता था। आज उसके द्वारा अपनी पत्नी बीबी तबस्सुम तथा पुत्री सना तबस्सुम की हत्या कर दी गई तथा दूसरी बेटी रूबी तबस्सुम को घायल कर दिया गया है। घायल बेटी को तुरंत इलाज हेतु एमजी अस्पताल भेजा गया, जहां वह खतरे से बाहर है तथा शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्त राजा अंसारी को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकारोबारी ने सोती हुई पत्नी और बेटी के काट डाले गले, गाजियाबाद डबल मर्डर से सनसनी