Hindi Newsएनसीआर Newsghaziabad digital rape girl home accused shanawaz case registered
घर में घुसकर छोटी बहन के सामने लड़की से डिजिटल रेप, गाजियाबाद में शर्मनाक मामला

घर में घुसकर छोटी बहन के सामने लड़की से डिजिटल रेप, गाजियाबाद में शर्मनाक मामला

संक्षेप:

गाजियाबाद में मनचले शाहनवाज द्वारा घर में घुसकर छोटी बहन के सामने एक युवती से डिजिटल रेप करने का मामला सामने आया है, जहां आरोपी रास्ते में पीड़िता से छेड़छाड़ करता था।

Dec 04, 2025 08:03 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

विजयनगर थानाक्षेत्र में मनचले द्वारा घर में घुसकर छोटी बहन के सामने युवती से डिजिटल रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने दोनों बहनों को अपमानित किया। पीड़िता के मुताबिक दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाला आरोपी रास्ते में उससे छेड़छाड़ करता था और मिलने का दबाव डालता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि उनकी 23 वर्षीय बड़ी बेटी करीब एक साल से सिद्धार्थ विहार में प्राइवेट नौकरी करने जाती थी। इसी दौरान कबूतर चौक कैला भट्ठा निवासी शाहनवाज उनकी बेटी का पीछा करने लगा। वह बेटी को रास्ते में रोककर अश्लील बातें करता और मिलने का दबाव बनाता। उसने किसी तरह बेटी का मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया। बेटी विरोध करती तो शाहनवाज उसे बदनाम करने की धमकी देता था। महिला के मुताबिक आरोपी की धमकियों से सदमे में आकर उनकी बेटी ने नौकरी छोड़ दी और मोबाइल नंबर भी बदल लिया। पूछने पर बेटी ने शाहनवाज की हरकतों के बारे में बताया। उन्होंने और उनके पति ने शाहनवाज से विरोध जताया तो उसने माफी मांग ली। लोकलाज के चलते उन्होंने भी पुलिस में शिकायत नहीं की।

महिला के मुताबिक बीते 27 नवंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी बेटी अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान शाहनवाज घर में घुस आया और उनकी बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। इतना ही नहीं, उसने छोटी बेटी के सामने ही उनकी बड़ी बेटी के साथ जिडिटल रेप किया। छोटी बेटी ने उन्हें फोन किया तो आरोपी जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए भाग निकला। उसने उनके छोटे बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी। घटना के संबंध में महिला ने 30 नवंबर को विजयनगर थाने में शिकायत दी। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

क्या होता है डिजिटल रेप

डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं है कि किसी का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द दो शब्द डिजिट और रेप से बना है। डिजिट का मतलब अंक होता है, वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक अंगुली, अंगूठा, पैर की उंगली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है। डिजिटल रेप से जुड़ी घटनाओं में अंगुलियों या अंगूठे का इस्तेमाल किया जाता है। इसका अर्थ है कि डिजिट से किए गए यौन उत्पीड़न को डिजिटल रेप कहा जाता है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।