Hindi Newsएनसीआर Newsghaziabad development projects 2026 namo bharat train chipiyana rob delhi meerut expressway
गाजियाबाद@2026: नमो भारत,से लेकर मेरठ एक्सप्रेस-वे तक, बदलेगी जिले की तस्वीर

गाजियाबाद@2026: नमो भारत,से लेकर मेरठ एक्सप्रेस-वे तक, बदलेगी जिले की तस्वीर

संक्षेप:

वर्ष 2026 में गाजियाबाद को चिपियाना आरओबी, आईटीएमएस और मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी, जिससे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर सफर आसान होगा और शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा।

Jan 01, 2026 07:36 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

नए साल में जिले की कई परियोजनाएं पूरी होने की संभावना है। आरओबी, अंडरपास और एक्सप्रेसवे का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं, नमो भारत को मेरठ के मोदीपुरम तक चलाने की तैयारी भी की जा रही है। इससे जिले के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चिपियाना आरओबी तैयार होगा

शहर के लोगों को इस साल एक और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साउथ साइड इंडस्ट्रियल एरिया को एनएच-9 से जोड़ने के लिए चिपियाना बुजुर्ग रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज तैयार हो जाएगा। इसके बनने से करीब पांच लाख लोगों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही एनएच-9 और लाल कुआं पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। इसका सबसे ज्यादा लाभ क्रासिंग रिपब्लिक सोसाइटी के लोगों को मिलेगा। करीब 600 मीटर लंबा और 9.5 मीटर चौड़े इस आरओबी के बनने से नोएडा एक्सटेंशन तक भी बिना रोकटोक के यातायात संचालित हो सकेगा।

आईटीएमएस से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर 1800 से अधिक कैमरे लगा दिए हैं। इसे कंट्रोल रूम से जोड़ दिया है। आईटीएमएस जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू करने की तैयारी पूरी हो गई है। यातायात के नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में घर का सपना होगा पूरा! जल्द नई टाउनशिप हरनंदीपुरम में मिलेंगे प्लॉट

मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें खंड पर वाहन फर्राटा भरेंगे

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पांचवें खंड पर इस साल वाहन फर्राटा भरेंगे। पांचवें खंड का काम लगभग 80 फीसदी पूरा हो गया है। यह खंड शाकरपुर, नरहैड़ा, ढकौली, सलेमपुर, चंदसारा, खानपुर, नग़लापातू, चूड़ियाला, तल्हैटा और जैनुद्दीनपुर गांवों के पास से निकल रहा है। एनएचएआई के अधिकारी का कहना है कि निर्माण कार्य की गति बढ़ा दी है। पांचवां चरण 14 किलोमीटर लंबा है।

ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के इन 100 पार्कों की नए साल में बदलेगी तस्वीर, खर्च होंगे 1.94 करोड़

मधुबन बापूधाम आरओबी और अंडरपास बनेंगे

मधुबन बापूधाम रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और अंडरपास मई तक बनकर तैयार होंगे। इससे दिल्ली मेरठ रोड सीधे हापुड़ रोड से जुड़ जाएगी। गाजियाबाद होते हुए हापुड़ से मेरठ आने जाने वालों को करीब 14 किलोमीटर का लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। इस पर प्राधिकरण 63 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में नए साल में नई आवासीय टाउनशिप, जमीन खरीदकर बना सकेंगे सपनों का घर

नमो भारत ट्रेन मेरठ के मोदीपुरम तक दौड़ेगी

नमो भारत ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ (55 किलोमीटर) स्टेशन तक चल रही है। सराय काले खां से न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के बचे हुए लगभग 27 किलोमीटर के हिस्से का काम भी पूरा हो गया है। ट्रायल रन भी सफलतापूर्वक हो गया। मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेन शुरू परिचालन होने का लाभ गाजियाबाद के लोगों को भी मिलेगा। बता दें कि यह पूरा कॉरिडोर 82 किलोमीटर लंबा है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।