गाजियाबाद की बेटी का अमेरिका में डंका; सबा हैदर ने अमेरिका में जीता यह चुनाव

लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

अमेरिका में हुए स्टेट रिप्रेजेंटेटिव चुनाव में गाजियाबाद की बेटी सबा हैदर ने परचम लहराया है। सबा हैदर ने स्टेट रिप्रेजेंटेटिव चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Indian American Saba Haider
अमेरिका में हुए स्टेट रिप्रेजेंटेटिव चुनाव में गाजियाबाद की बेटी सबा हैदर का डंका बजा है।

अमन वत्स, गाजियाबाद

अमेरिका में हुए स्टेट रिप्रेजेंटेटिव चुनाव में गाजियाबाद की बेटी सबा हैदर का डंका बजा है। सबा हैदर ने स्टेट रिप्रेजेंटेटिव चुनाव में करीब 71.8 प्रतिशत वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। तीन नवंबर को आए चुनाव के परिणाम में सबा ने इलिनॉयस स्टेट रिप्रेजेंटेटिव के 84वें डिस्ट्रिक्ट की रेस में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ब्रायन स्कोपा को मात दी। सबा की जीत से गाजियाबाद के संजय नगर स्थित चित्रगुप्त विहार में रहने वाले उनके परिवार में खुशी की लहर है।

इलिनॉय जनरल असेंबली पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला

इस जीत के साथ सबा हैदर इलिनॉय के डिस्ट्रिक्ट 84 का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी और इलिनॉय जनरल असेंबली में पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई अप्रवासी महिला भी बन गई है। अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में इलिनॉयस राज्य में स्टेट रिप्रेजेंटेटिव के 84वें डिस्ट्रिक्ट की सीट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की सबा हैदर और रिपब्लिकन पार्टी के ब्रायन स्कोपा के बीच मुकाबला था।

सबा हैदर को करीब 71.8 फीसदी वोट

3 नवंबर को आए परिणाम में सबा हैदर ने करीब 71.8 फीसदी वोट हासिल कर स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव जीत लिया। इससे पहले उन्होंने मार्च में हुए डेमोक्रेटिक नामांकन में 63 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। सबा हैदर के भाई अब्बास हैदर ने बताया कि सबा हैदर की जीत से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सबा हैदर ने जीत दर्ज कर भारत का मान अमेरिका में बढ़ाया है।

पहले भी जीत चुकी हैं कई चुनाव

मूल रूप से बुलंदशहर निवासी सबा हैदर ने गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई पूरी की थी। सबा अमेरिका में कई सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। सबा इससे पहले भी कई चुनाव जीत चुकी हैं। अमेरिका के ड्यूपेज काउंटी बोर्ड के चुनाव में सबा हैदर ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की है। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार पैटी गुस्टिन को करीब साढ़े आठ हजार वोटों से हराया था।

राजनीतिक सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि

सबा को 39,365 वोट मिले और पैटी गुस्टिन ने 30,844 मत हासिल किए थे। लगातार चुनावी सफलता हासिल करने के बाद अब अमेरिकी आम चुनाव में मिली जीत उनके राजनीतिक सफर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि बन गई है।

बधाई देने वालों का तांता

सबा हैदर की जीत की सूचना जैसे ही लोगों को मिली कि लोग गाजियाबाद के संजय नगर स्थित चित्रगुप्त विहार में सबा हैदर के घर पहुंच गए और उनके पिता सैयद अली और भाई अब्बास हैदर को बधाई दी। सबा हैदर के पिता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे देश और गाजियाबाद की जीत है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगाजियाबाद की बेटी का अमेरिका में डंका; सबा हैदर ने अमेरिका में जीता यह चुनाव