लड़की डेट पर बुला ले गई रेस्टोरेंट, बंधक बना 20 मिनट में थमाया 18 हजार का बिल; गाजियाबाद में गजब कांड

Apr 04, 2026 04:09 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

Ghaziabad News : गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में डेट के बहाने बुलाने के बाद युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन मोटी रकम वसूलने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना में युवती और रेस्टोरेंट का स्टाफ शामिल रहा।  

लड़की डेट पर बुला ले गई रेस्टोरेंट, बंधक बना 20 मिनट में थमाया 18 हजार का बिल; गाजियाबाद में गजब कांड

Ghaziabad News : गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र में डेट के बहाने बुलाने के बाद युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन मोटी रकम वसूलने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना में युवती और रेस्टोरेंट का स्टाफ शामिल रहा। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर आरोपियों कार्रवाई की मांग की है।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सेक्टर-दो निवासी बलवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात युवती का कॉल आया। युवती ने खुद को परिचित बताते हुए उससे मिलने की इच्छा जताई और बातचीत के दौरान उसे गौर सिटी के पास बुलाया। पहले तो उसे शक हुआ, लेकिन युवती के लगातार भरोसा दिलाने पर वह तय स्थान पर पहुंच गया।

लड़की ने बिना पूछे महंगे खाने का दिया ऑर्डर

बलवंत सिंह के मुताबिक, गौर सिटी पहुंचने के बाद युवती ने दोबारा कॉल कर उसे ईगल हाउस रेस्टोरेंट के सामने बुलाया और खुद को वहीं खड़ा बताया। जब वह वहां पहुंचा तो युवती पहले से मौजूद थी और उसे सीधे रेस्टोरेंट के अंदर ले गई। आरोप है कि रेस्टोरेंट में बैठते ही युवती ने बिना उसकी सहमति के महंगे खाने-पीने का ऑर्डर दे दिया। वह कुछ समझ पाता उससे पहले ही करीब 20 मिनट में वेटर ने 18 हजार रुपये का भारी-भरकम बिल थमा दिया।

धमकी देकर बिल चुकाने का बनाया दबाव

बिना ऑर्डर दिए और बिना खाना खाए उसने बिल चुकाने से इनकार कर दिया। रेस्टोरेंट के स्टाफ ने उस पर बिल चुकाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। रेस्टोरेंट के स्टाफ ने कहा कि उसे हर हाल में बिल देना ही होगा, वरना अंजाम बुरा होगा।

चार युवकों ने बंधक बनाने के बाद जमकर पीटा

पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान चार युवक अचानक रेस्टोरेंट में पहुंचे और उसे पकड़कर अंदर ही बंधक बना लिया। आरोप है कि करीब 20 मिनट तक उसके साथ मारपीट की गई। उसने किसी तरह खुद को छुड़ाया और मौके से बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। घटना के संबंध में पीड़ित ने कविनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि 2 अप्रैल को युवती और चार अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।