ghaziabad crime woman kills father in law due to touch her inappropriately गाजियाबाद में गलत तरीके से छूने की कोशिश, बैट से ताबड़तोड़ वार कर बहू ने ससुर को मार डाला, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsghaziabad crime woman kills father in law due to touch her inappropriately

गाजियाबाद में गलत तरीके से छूने की कोशिश, बैट से ताबड़तोड़ वार कर बहू ने ससुर को मार डाला

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में एक महिला ने अपने ससुर की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला का कहना है कि ससुर उसके साथ छेड़छाड़ भी करता था, इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबादSat, 22 March 2025 11:28 PM
share Share
Follow Us on
गाजियाबाद में गलत तरीके से छूने की कोशिश, बैट से ताबड़तोड़ वार कर बहू ने ससुर को मार डाला

गाजियाबाद जिले के गोविंदपुरम में शुक्रवार देर रात स्वास्थ्य मंत्रालय के सेवानिवृत्त अधिकारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस की पूछताछ में पुत्रवधू ने हत्या करना स्वीकार लिया। आरोपी महिला का कहना है कि संपत्ति विवाद के अलावा ससुर उसके साथ छेड़छाड़ भी करता था, इसलिए उसने हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने के बाद सबूत छिपाने की कोशिश भी की। उसने घर में खून के धब्बों को साफ करते हुए पोछा लगाया और क्रिकेट बैट को घर में संदूक के नीचे छिपा दिया।

संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी आरती ने बताया कि उसके पति जितेंद्र सिंह चार साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से उसका अपने ससुर पाती सिंह के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पूर्व कोर्ट ने आरती के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें प्रथम तल पर कब्जा दिलाया था, जिससे ससुर नाराज थे।

छेड़खानी का लगाया आरोप

आरती ने बताया कि उनके ससुर का कुछ महिलाओं से संबंध थे और वह अपनी संपत्ति उनके नाम करने की योजना बना रहे थे। आरती ने ससुर पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। उसने बताया कि घटना वाले दिन सुबह ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उन्होंने इसका विरोध किया और सुबह से ही वह गुस्से में थी।

कपड़े पकड़कर अंदर खींच लिया

ससुर जैसे ही शाम को घर आए और गेट का ताला खोलने लगे तो उसने क्रिकेट के बैट से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। इस दौरान सिर पर कई वार किए, जिससे वह लहुलूहान हो गए। आरोपी ने बताया कि उसके ससुर बाहर की तरफ भागने लगे, लेकिन उसने कपड़े पकड़कर अंदर खींच लिया। इसके बाद अंदर कमरे में ले जाकर फिर से बैट से हमला किया,जिससे उनकी मौत हो गई।

सबूत छिपाने की कोशिश

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरती ने हत्या करने के बाद सबूत छिपाने की कोशिश भी की। उसने घर में खून के धब्बों को साफ करते हुए पोछा लगाया और क्रिकेट बैट को घर में संदूक के नीचे छिपा दिया। उसने अपने खून से सने कपड़े भी पानी में डालकर सबूत मिटाने का प्रयास किया।

क्रिकेट बैट बरामद कर लिया गया

डीसीपी सिटी ने बताया कि पूछताछ के बाद हत्या में प्रयोग किए जाने वाला क्रिकेट बैट बरामद कर लिया गया। साथ ही घटना के बाद खून के धब्बे मिटाने में इस्तेमाल किया गया पोछा भी बरामद कर लिया।

दो बच्चों को चचेरी बहन को सौंपा

आरोपी महिला के दो बच्चे हैं। सूत्र बताते हैं कि इस घटना के दौरान आरोपी की चचेरी बहन भी घर पर मौजूद थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के बाद दोनों बच्चों को चचेरी बहन को सौंप दिया।

कोरोना काल में हुई थी पति की मौत

डीसीपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि उनकी शादी करीब आठ साल पूर्व स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड अधिकारी पाती सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह से हुई थी। आरती और जितेंद्र के दो बच्चे है, जिसमें एक बेटा और दूसरी बेटी है।

डाल रहा था बुरी नजर

पाती सिंह की पत्नी की करीब छह वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी जबकि गिरफ्तार महिला के पति की कोरोना काल के दौरान मौत हुई थी। आरती ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद से ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगा था। कई बार छेड़खानी भी की, जिसका विरोध करने पर पाती सिंह ने उसे घर से निकाल दिया था।

कुछ दिन पूर्व महिला से हुआ था विवाद

गिरफ्तार आरती ने बताया है कि उसके ससुर पाती सिंह का कुछ दिन पहले ही मोबाइल पर किसी महिला से विवाद हुआ था। वह महिला पाती सिंह से संपत्ति में हिस्सा मांग रही थी। इससे उसे लगा कि यदि उसके ससुर ने संपत्ति में अन्य महिलाओं को दिस्सा दे दिया तो उसके बच्चों का क्या होगा। उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। इसको लेकर वह काफी नाराज और गुस्से में थी।