गाजियाबाद में नर्स से रेप, इस्लाम कबूलवाने का दबाव; सरफुद्दीन पर केस
गाजियाबाद में एक नर्स ने मोहम्मद सरफुद्दीन पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण के दबाव का आरोप लगाया है। आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को प्रताड़ित किया। पुलिस ने अलीगढ़ से ट्रांसफर होकर आए इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम क्षेत्र में एक नर्स के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण के दबाव का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, अस्पताल में काम के दौरान उसकी पहचान मोहम्मद सरफुद्दीन से हुई जिसने दोस्ती के बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू किया। आरोपी ने नर्स की निजी तस्वीरें हासिल कर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। बीते जनवरी में उसने संजय नगर स्थित कमरे में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अलीगढ़ में शून्य FIR दर्ज होने के बाद अब गाजियाबाद पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
अलीगढ़ में केस, गाजियाबाद हुआ ट्रांसफर
पीड़िता ने अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन घटनास्थल गाजियाबाद होने के कारण केस यहां स्थानांतरित कर दिया गया। मधुबन बापूधाम पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहले दोस्ती फिर बनाने लगा दबाव
पीड़िता मूलरूप से अलीगढ़ की रहने वाली है। उसने अलीगढ़ के बन्ना देवी थाने में शिकायत दी थी कि अक्तूबर 2004 में वह गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। वहां काम करने के दौरान उसकी पहचान मूलरूप से मुरादाबाद के सिहाली खद्दर और हाल जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी मोहम्मद सरफुद्दीन से हुई। उसने पहले दोस्ती की और धीरे-धीरे उस पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोपी ने पुरानी पहचान का फायदा उठाकर उससे लगातार संपर्क बनाए रखा और भावनात्मक रूप से उसे अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की।
फोटो वायरल करने की धमकी
युवती का आरोप है कि सरफुद्दीन ने किसी तरह उसके निजी फोटो अपने पास सुरक्षित कर लिए। इसके बाद वह फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव भी बनाता रहा। धर्मांतरण कराने के लिए वह बीते चार जनवरी 2026 को उसे दिल्ली के एक धार्मिक स्थल पर ले गया।
धमकाकर बनाए संबंध
वहां देर रात होने का बहाना बनाकर वह उसे मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के संजय नगर स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसे धमकाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
जान से मारने की धमकी दी
नर्स का कहना है कि आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। दुष्कर्म के बारे में किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर वह उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। वह लंबे समय तक डर और सामाजिक बदनामी के भय से चुप रही, लेकिन जब आरोपी की प्रताड़ना लगातार बढ़ती गई तो उसने साहस जुटाकर पुलिस से शिकायत की। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि बन्ना देवी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज उसे गाजियाबाद भेज दिया। जिसके बाज मधुबन बापूधाम थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के बयान और मेडिकल परीक्षण के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


