Hindi Newsएनसीआर NewsGhaziabad: BLO posted on SIR duty dies of brain haemorrhage
गाजियाबाद: SIR ड्यूटी में तैनात BLO की 'ब्रेन हैमरेज' से मौत, प्रिंसपल बोले- काम का बहुत प्रेशर था

गाजियाबाद: SIR ड्यूटी में तैनात BLO की 'ब्रेन हैमरेज' से मौत, प्रिंसपल बोले- काम का बहुत प्रेशर था

संक्षेप:

मोदीनगर के नेहरू नगर में रहने वाले 58 वर्षीय जीव विज्ञान शिक्षक लाल मोहन सिंह का शुक्रवार रात निधन हो गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, उनकी मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है।

Dec 07, 2025 11:11 am ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) अभियान के बीच एक और बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की मौत का मामला सामने आया है। मोदीनगर के नेहरू नगर में रहने वाले 58 वर्षीय जीव विज्ञान शिक्षक लाल मोहन सिंह का शुक्रवार रात निधन हो गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, उनकी मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लाल मोहन सिंह मोदी साइंस एंड कॉमर्स इंटर कॉलेज में शिक्षक थे और उन्हें साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में SIR ड्यूटी सौंपी गई थी। अधिकारी बताते हैं कि शिक्षक की तबीयत अचानक बिगड़ी और देर रात उनकी मौत हो गई। शनिवार को प्रशासन ने इसकी पुष्टि की।

हालांकि, कॉलेज के प्रिंसिपल सतीश चंद्र अग्रवाल ने दावा किया कि सिंह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे और लगातार ज़्यादा काम और मानसिक दबाव में थे। उन्होंने कहा, “प्रशासन ने समय सीमा के भीतर हर हाल में काम पूरा करने का निर्देश दिया था। वह लगातार घर-घर सत्यापन में लगे थे और तनाव में थे।”

इस घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू हो गई है। मोडीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया, “एसडीएम ने हमें सूचना दी है कि लाल मोहन सिंह की मौत ब्रेन हैमरेज से हुई। एसडीएम मामले से जुड़े प्रशासनिक पहलुओं की जांच कर रहे हैं।”

गौरतलब है कि नवंबर की शुरुआत से पूरे राज्य में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में BLOs और अन्य कर्मियों की अत्यधिक काम के दबाव, तनाव और उत्पीड़न की शिकायतें सामने आई हैं। कुछ मामलों में आत्महत्या और अचानक मौत की घटनाएँ भी रिपोर्ट की गई हैं।

लाल मोहन सिंह की मौत ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं कि क्या इस अभियान में लगे कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा, समय और सहयोग मिल पा रहा है। परिवार और सहकर्मी प्रशासन से पूरी जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।