Hindi Newsएनसीआर NewsGDA plots auction on december 1 opportunity to build house and shop in Ghaziabad ncr
गाजियाबाद में मकान-दुकान बनाने का मौका, GDA इस दिन करेगा प्लॉटों की नीलामी

गाजियाबाद में मकान-दुकान बनाने का मौका, GDA इस दिन करेगा प्लॉटों की नीलामी

संक्षेप:

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में नीलामी के जरिये जीडीए की आवासीय और व्यावसायिक संपत्ति खरीदने का मौका है। जीडीए 1 दिसंबर को इंदिरापुरम और इसके विस्तार की योजना में करीब 73 प्लॉटों को बेचेगा। इन्हें खरीदने के इच्छुक लोग बोली लगाकर प्लॉट खरीद सकेंगे। 

Nov 25, 2025 06:40 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में नीलामी के जरिये जीडीए की आवासीय और व्यावसायिक संपत्ति खरीदने का मौका है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) 1 दिसंबर को इंदिरापुरम और इसके विस्तार की योजना में करीब 73 प्लॉटों को बेचेगा। इन्हें खरीदने के इच्छुक लोग बोली लगाकर प्लॉट खरीद सकेंगे। इसके लिए आवेदन फार्म भरे जा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गाजियाबाद के दिल्ली-नोएडा से सटे क्षेत्र में संपत्ति की सबसे अधिक मांग है। ऐसे में इस बार जीडीए ने भी 1 दिसंबर को होने वाली नीलामी में इसी क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्राधिकरण ने नीलामी में सिर्फ एक क्षेत्र की संपत्ति बेचने की योजना बनाई है। अधिकारी ने बताया कि जीडीए इस बार इंदिरापुरम और इसके विस्तार योजना के भूखंड नीलामी के जरिये बेचेगा। इसमें आवासीय, व्यावसायिक, दुकान और क्योस्क आदि के भूखंड शामिल हैं। नीलामी में 32 व्यावसायिक, 25 आवासीय, 14 दुकान और अन्य भूखंड शामिल किए गए हैं। प्राधिकरण ने पूरी तैयारी कर ली है। संबंधित जानकारी और ब्रॉशर भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

कहां कितने प्लॉट

इंदिरापुरम योजना के न्याय खंड एक में 28 व्यावसायिक भूखंड, अभयखंड में एक व्यावसायिक भूखंड, शक्तिखंड चार में एक क्योस्क भूखंड, एक होटल भूखंड, ज्ञानखंड तीन में 14 दुकान के लिए भूखंड शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इंदिरापुरम विस्तार योजना के ब्लॉक एक में 20 आवासीय, दो व्यावसायिक भूखंड, इसी योजना के ब्लॉक बी में पांच आवासीय और एक व्यावसायिक प्लॉट शामिल किए हैं।

प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव, जीडीए, ''इंदिरापुरम क्षेत्र में जीडीए के भूखंड खरीदने का अच्छा मौका है। इस बार आवासीय, व्यावसायिक, दुकान आदि के करीब 73 भूखंड नीलामी में शामिल किए हैं। इच्छुक लोग फार्म भरकर नीलामी प्रक्रिया में शामिल होकर प्लॉट खरीद सकते हैं।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।