काम की बात: दिल्ली-नोएडा के पास प्रॉपर्टी खरीदने का मौका; कौशांबी से कोयल एंक्लेव तक GDA के प्लॉटों की नीलामी आज

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

दिल्ली और नोएडा से सटे गाजियाबाद के क्षेत्रों में जीडीए की संपत्ति खरीदने का सोमवार को मौका है। हिंदी भवन में इंदिरापुरम, कौशांबी, कोयल एंक्लेव, वैशाली समेत अन्य योजनाओं के 80 से अधिक प्लॉटों की बोली लगेगी।

दिल्ली-नोएडा के पास प्रॉपर्टी खरीदने का मौका; कौशांबी से कोयल एंक्लेव तक GDA के प्लॉटों की नीलामी आज

दिल्ली और नोएडा से सटे गाजियाबाद के क्षेत्रों में जीडीए की संपत्ति खरीदने का सोमवार को मौका है। हिंदी भवन में इंदिरापुरम, कौशांबी, कोयल एंक्लेव, वैशाली समेत अन्य योजनाओं के 80 से अधिक प्लॉटों की बोली लगेगी।

गाजियाबाद में आवासीय और व्यावसायिक भूखंड खरीदना हर कोई चाहता है। यह भूखंड दिल्ली व नोएडा से सटे क्षेत्र में हो तो इनकी मांग बढ़ जाती है। ऐसे में इस बार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा सोमवार को होने वाली नीलामी में इसी क्षेत्र को प्राथमिकता दी है। जीडीए अधिकारी ने बताया कि इस बार कोयल एंक्लेव योजना में पांच ग्रुप हाउसिंग भूखंड, दो प्राइमरी स्कूल भूखंड, एक हायर सेकेंडरी स्कूल भूखंड, और एक हेल्थ सेंटर भूखंड को बेचने के लिए शामिल किया गया है।

इसके अलावा कौशांबी योजना में प्राइमरी स्कूल का भूखंड बेचा जाएगा। वहीं, इंदिरापुरम विस्तार योजना में आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों को भी शामिल किया गया है। यहां भूखंड खरीदने वालों को सबसे अधिक मांग रहती है। इसी तरह वैशाली योजना में ओल्ड एंड होम भूखंड, सामुदायिक केंद्र के दो भूखंड हैं। इसके अलावा आंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर, यूपी बॉर्डर, कर्पूरीपुरम योजना, इंदिरापुरम न्यायखंड, प्रताप विहार आदि योजनाओं में भूखंड शामिल हैं।

पिछले साल 288 करोड़ कमाए

पिछले साल लोगों ने प्राधिकरण की संपत्ति काफी तादाद में खरीदी। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि गोविंदपुरम, इंदिरापुरम, इंद्रप्रस्थ, कौशांबी, प्रताप विहार समेत अन्य योजनाओं में प्राधिकरण के रिक्त भूखंड लोगों ने बोली लगाकर खरीदे थे। इन संपत्ति को बेचकर प्राधिकरण ने पिछले साल 288 करोड़ रुपये की आय अर्जित भी की।

प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव, जीडीए, ''जीडीए की संपत्ति खरीदने का अच्छा मौका है। इच्छुक लोग सोमवार को नीलामी प्रक्रिया में शामिल होकर भूखंड खरीद सकते हैं।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।