नोएडा, ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का बदला समय, 19 जनवरी से नया आदेश लागू; जानिए टाइमिंग

Jan 18, 2026 09:30 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share

दिल्ली NCR के गौतमबुद्धनगर में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। भीषण सर्दी और घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा ये आदेश जारी किया गया है।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का बदला समय, 19 जनवरी से नया आदेश लागू; जानिए टाइमिंग

दिल्ली NCR के गौतमबुद्धनगर में स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। भीषण सर्दी और घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा ये आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के मुताबिक, 19 जनवरी से सभी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक खुले रहेंगे।

गौतमबुद्धनगर प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक सर्दी और घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्धनगर में चलने वाले सभी परिषदीय, अशासकीय, राजकीय विद्यालय और सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षाओं का संचालन 19 जनवरी 2026 से सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा।

ये आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड और अन्य बोर्ड पर अग्रिम आदेशों के आने तक लागू होंगे। ये आदेश गौतमबुद्धनगर के सभी हिस्सों में लागू होगा। इसमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, जेवर, दादरी शामिल है। इसके पीछे की मुख्य वजह बच्चों को सुबह की सर्दी और कोहरे से बचाना है, ताकि उन्हें सुरक्षित रखा जा सके।

रविवार को दिल्ली NCR में जहरीली स्मॉग की मोटी परत छा गई। इससे एयर क्वालिटी में तेज गिरावट दर्ज की गई। AQI 'बहुत खराब' से फिसलकर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 440 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी की सीमा 400 से काफी ऊपर है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई क्रमशः 430 और 402 दर्ज किया गया, जो दोनों ही 'गंभीर' श्रेणी में हैं। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही, जहां एक्यूआई क्रमशः 378 ('बहुत खराब') और 247 ('खराब') रहा।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।