Hindi Newsएनसीआर NewsGangster Rohit Godara had giver Rs 2 crore supari for Harry Boxer murder in America
रोहित गोदारा ने हैरी बॉक्सर की हत्या के लिए दी थी 2 करोड़ की सुपारी, US में रची साजिश का खुलासा

रोहित गोदारा ने हैरी बॉक्सर की हत्या के लिए दी थी 2 करोड़ की सुपारी, US में रची साजिश का खुलासा

संक्षेप:

हरियाणा एसटीएफ की करनाल यूनिट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी गैंगस्टर रोहित गोदारा और अमेरिका में हुए एक जानलेवा हमले से जुड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। बदमाश रमन ने बताया कि गोदारा ने ही हैरी बॉक्सर की हत्या के लिए उसे दो करोड़ रुपये की सुपारी दी थी।

Jan 17, 2026 07:27 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गौरव चौधरी। गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

हरियाणा एसटीएफ की करनाल यूनिट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी गैंगस्टर रोहित गोदारा और अमेरिका में हुए एक जानलेवा हमले से जुड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश रमन ने बताया कि रोहित गोदारा ने ही गोल्डी बराड़ के खासम-खास हैरी बॉक्सर की हत्या करने के लिए उसे दो करोड़ रुपये की सुपारी दी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बदमाशों ने साल 2024 में लॉरेंस बिश्नोई के खास सुनील यादव की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हत्या करवाई थी। सुनील पर शक था कि उसके इनपुट पर पंजाब पुलिस ने उनकी गैंग के गुर्गे अंकित भाडू की जानकारी साझा की थी। साल 2019 में पंजाब पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया था। सुनील की हत्या करने में रमन मुख्य रूप से साजिश और फायरिंग में शामिल था। अमेरिका के शूटर को हत्या करने के लिए ढाई हजार डॉलर दिए गए थे।

अमेरिकी शूटआउट की साजिश

रमन ने कबूला है कि वह कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथ मिलकर काम करता है। हैरी बॉक्सर की हत्या करने के लिए रमन ने बाकायदा रोहित गोदारा से 30 हजार डॉलर एडवांस के तौर पर भी लिए थे। सुपारी मिलने के बाद रमन ने अमेरिका में ही एक अमेरिकी शूटर के साथ मिलकर हैरी बॉक्सर पर 18 अक्टूबर को कैलिफोर्निया के फ्रेजनो में ताबड़तोड़ फायरिंग करवाई। अमेरिका में हुई उस फायरिंग में हैरी बॉक्सर अपनी समझदारी से बच गया। गोल्डी बराड़ गैंग का बनवारी गोदारा मारा गया था,जो उस दौरान हैरी बॉक्सर के साथ था। हैरी के बचने के बाद रमन और उसके साथियों को डर सताने लगा कि अब गोल्डी बराड़ और हैरी बॉक्सर मिलकर उनकी हत्या करवा देंगे। इसी जान के डर से रमन अपने दो साथियों के साथ अक्टूबर और नवंबर के महीने में चोरी-छिपे भारत भागकर आ गए।

एसटीएफ करनाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इन चारों बदमाशों को धर दबोचा। आरोपी एसटीएफ के पास सात दिन के रिमांड पर हैं।

नोनी राणा ने रोहित गोदारा से मिलवाया

एसटीएफ की पूछताछ में मुख्य साजिशकर्ता रमन ने बताया कि वह साल 2017 में अमेरिका खुद अपने पासपोर्ट पर गया था। आव्रजन विभाग के नियमों में गड़बड़ी करने पर अमेरिका में नौ महीने तक जेल में रहा था। अमेरिका में वीरेंद्र सांभी ने रमन को गैंगस्टर काला राणा से मिलवाया। उसके बाद काला राणा ने गैंगस्टर नोनी राणा से उसे मिलवाया। नोनी राणा ने लॉरेंस गैंग के कुख्याल गैंगस्टर रोहित गोदारा से मिलवाया था।

अमेरिका से आकर बुलेटप्रूफ कार तैयार करवाई

अमेरिका से भारत आने के बाद रमन और उसके साथियों ने अपनी सुरक्षा के लिए दिसंबर 2025 में दिल्ली से एक बुलेटप्रूफ एसयूवी कार तैयार करवाई। बदमाशों ने भारी भरकम रकम खर्च कर अपनी गाड़ी को अभेद्य किले में तब्दील करवा दिया ताकि, अगर उन पर फायरिंग होने पर वह सुरक्षित बच सकें।

बीते साल गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा हुए अलग

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि लॉरेंस गैंग के लिए काम करने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर रोहित गोदारा कई सालों से मिलकर अपराधिक गतिविधियों को भारत में अंजाम दे रहे थे। साल 2025 में गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के बीच में मतभेद होने के बाद दोनों अलग हो गए। अब दोनों अलग काम कर रहे हैं।

सतीश बालन, आईजी एसटीएफ हरियाणा, ''हैरी बॉक्सर की हत्या करने के लिए गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दो करोड़ रुपये में रमन को कॉट्रेक्ट दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है। रमन और उसके साथियों ने रोहित गोदारा के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारियों से फिरौती भी मांगी थी।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।