पुलिसवाले ने ही किया गैंगरेप! दिल्ली की महिला से गुरुग्राम के होटल में दरिंदगी

Feb 19, 2026 06:54 am ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, गौरव चौधरी, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

नौकरी की तलाश कर रही दिल्ली की एक महिला को लालच देकर गुरुग्राम बुलाया गया और फिर वहां होटल में उसके साथ गैंगरेप किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गैंगरेप का आरोप जिन लोगों पर लगा है उनमें मुख्य आरोपी एक पुलिसवाला ही है।

पुलिसवाले ने ही किया गैंगरेप! दिल्ली की महिला से गुरुग्राम के होटल में दरिंदगी

नौकरी की तलाश कर रही दिल्ली की एक महिला को लालच देकर गुरुग्राम बुलाया गया और फिर वहां होटल में उसके साथ गैंगरेप किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गैंगरेप का आरोप जिन लोगों पर लगा है उनमें मुख्य आरोपी एक पुलिसवाला ही है। पीड़िता का आरोप है कि उसे हरियाणा पुलिस में सरकारी कुक की नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया था। गुरुग्राम पुलिस में तैनात हवलदार और उसके एक साथी ने होटल में नशा देकर उसके साथ दरिंदगी की। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के कैंट थाने में शिकायत दी गई।

पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने पुलिस की धौंस दिखाने के साथ-साथ अश्लील फोटो खींच कर वायरल करने की धमकी दी गई। दिल्ली पुलिस ने जीरो एफआईआर एक फरवरी को दर्ज करने के बाद गुरुग्राम में भेज दी गई। जीरो एफआईआर के आधार पर डीएलएफ फेज-दो थाने में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बस में हुई थी जान पहचान

मूलरूप से दिल्ली कैंट निवासी 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले गुरुग्राम से करोल बाग की बस यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात सतीश कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी। सतीश ने खुद को हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर बताया और दावा किया कि उसकी पत्नी पलवल कोर्ट में जज है। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसकी मुख्यमंत्री कोटे से हरियाणा पुलिस में कुक की सरकारी नौकरी लगवा देगा। उसके लिए तीन लाख रुपये लगेंगे। उसका झांसा देकर महिला का फोन नंबर लिया और जुलाई 2025 से उसको मैसेज भेजने शुरू कर दिए।

होटल में दिया गया वारदात को अंजाम

आरोपी सतीश ने नौकरी का झांसा देकर महिला का विश्वास जीता और उसे 29 जुलाई 2025 को दस्तावेजों के साथ गुरुग्राम बुलाया। उसके बाद अगस्त माह में महिला आरोपी के बुलाने पर एमजी रोड स्थित एक होटल में ले गया। आरोपी ने कहा कि अपना ही होटल है। होटल के कमरे में पहले से ही लंबू मौजूद था। सतीश और लंबू खान शराब पीने लगे। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसे चाय में नशीली दवा पिला दी और अर्धविक्षिप्त अवस्था में जब कमरे से बाहर जाने लगी, तो आरोपी सतीश ने उसका हाथ पकड़ लिया,उसके बाद दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1), 123 और 3(5) के तहत गुरुवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल के रिकॉर्ड और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच की जा रही है।

अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता की अश्लील तस्वीरें भी बना लीं। विरोध करने पर सतीश ने पुलिसिया रौब दिखाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पहले दिल्ली कैंट थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई, जहां पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की। 18 फरवरी को आधिकारिक तौर पर गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-दो थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें