Hindi Newsएनसीआर NewsFull list of Delhi schools received bomb threat on emails today
दिल्ली के इन स्कूलों आज मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली के इन स्कूलों आज मिली बम से उड़ाने की धमकी, देखें पूरी लिस्ट

संक्षेप:

दिल्ली में आज 40 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। दिल्ली पुलिस से लेकर बम स्क्वाड से लेकर डॉग स्क्वाड तक तमाम एजेंसियां जांच में जुटी हैं।  

Jul 18, 2025 02:36 pm ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। एचटी न्यूज डेस्क
share Share
Follow Us on

दिल्ली में आज 40 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई। दिल्ली पुलिस से लेकर बम स्क्वाड से लेकर डॉग स्क्वाड तक तमाम एजेंसियां जांच में जुटी हैं। इस हफ्ते यह चौथा दिन है जब दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकियां मिलीं। धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया था कि इन स्कूलों के क्लासरूम्स में कई विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं।

एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया, रिचमंड ग्लोबल स्कूल को मिले धमकी भरे ईमेल में हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिससे डर पैदा हो गया था। इसमें लिखा था, "हैलो, मैं आपको यह बताने के लिए लिख रहा हूं कि मैंने स्कूल की क्लासरूम्स में कई विस्फोटक उपकरण (ट्राइनाइट्रोटोल्यूइन) रखे हैं।"

ईमेल में आगे लिखा था कि विस्फोटक काले प्लास्टिक के थैलों में रखे गए हैं और "कोई भी जिंदा नहीं बचेगा।" ईमेल भेजने वाले ने यह भी लिखा था कि इस खबर के बाद वे सुसाइड कर लेंगे। मेल में आगे लिखा था, "आपको सिर्फ असहाय और नासमझ लोगों को दवा देने की चिंता है... आप लोगों का इस तरह ब्रेनवॉश करते हैं कि उन्हें लगता है कि मनोरोग की दवाएं उनकी मदद कर सकती हैं।''

दिल्ली के इन स्कूलों को मिलीं बम की धमकियां

1. भारती पब्लिक स्कूल

2. हमदर्द पब्लिक स्कूल

3. न्यू एरा पब्लिक स्कूल

4. सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल

5. नॉर्थ दिल्ली पब्लिक स्कूल

6. मीरा नर्सरी स्कूल

7. दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल

8. प्रूडेंस ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स

9. द इंडियन स्कूल (दूसरी पाली)

10. मातेर देई स्कूल

11. डीआईआईएसईजीडीई (दिल्ली सामाजिक शिक्षा एवं शासन विकास संस्थान)

12. दिल्ली जैन स्कूल

13. जूनियर दिल्ली स्कूल

14. डीपीएस आर.के. पुरम

15. डीपीएस वसंत विहार

16. द ब्रिटिश स्कूल

17. दिल्ली सिटी स्कूल

18. फेथ एकेडमी

19. एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, साकेत

20. द हेरिटेज स्कूल, रोहिणी

21. डीपीएस रोहिणी

22. मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल

23. रिचमंड ग्लोबल स्कूल

24. कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल

25. दून पब्लिक स्कूल

26. बिग फेदर इंटरनेशनल स्कूल

27. सेंट थॉमस स्कूल, द्वारका

28. ला पेटिट स्कूल, द्वारका

29. कोठारी हेरिटेज स्कूल

30. एस.एम. पब्लिक स्कूल

31. बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल

32. सेंट प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल

33. पंचशील स्कूल

34. क्वीन ग्रेस इंटरनेशनल स्कूल

35. हंसराज मॉडल स्कूल

36. सेंट्रल एकेडमी, द्वारका

37. डिसेंट पब्लिक स्कूल

38. एमजेके पब्लिक स्कूल

39. सेंट डोमिनिक्स पब्लिक स्कूल

40. डीपीएस माथुर रोड

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।