Hindi Newsएनसीआर NewsFour-lane bridge will be built near Hindon Barrage in Ghaziabad
गाजियाबाद में हिंडन बैराज के पास बनेगा 4 लेन का पुल, सिद्धार्थ विहार से वसुंधरा तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

गाजियाबाद में हिंडन बैराज के पास बनेगा 4 लेन का पुल, सिद्धार्थ विहार से वसुंधरा तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

संक्षेप:

गाजियाबाद में हिंडन बैराज पास 4 लेन का पुल बनाने की वर्षों पुरानी मांग को आवास एवं विकास परिषद की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई। 51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के इस प्रस्ताव को अगली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इसमें मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

Jan 09, 2026 07:59 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में हिंडन बैराज के पास रोजाना जाम और लंबी कतार से जूझ रहे वाहन चालकों को जल्द राहत मिलेगी। हिंडन बैराज के पास 4 लेन का पुल बनाने की वर्षों पुरानी मांग को आवास एवं विकास परिषद की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई। 51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के इस प्रस्ताव को अगली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा और इसमें मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी सिद्धार्थ विहार आवासीय योजना प्राइम लोकेशन वाली है। दिल्ली-नोएडा के साथ मेरठ और हापुड़ के लिए यहां से सीधी कनेक्टिविटी है। गाजियाबाद जंक्शन के साथ पुराने शहर में आना भी सुगम है, लेकिन इंदिरापुरम, वसुंधरा और मोहननगर और हिंडन एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए यहां के लोगों को लंबे समय से जूझना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:राजनगर एक्सटेंशन में बनेंगी ये 5 सड़कें, 60 से अधिक सोसाइटियों को होगा फायदा

अभी एक लेन का संकरा पुल है, जिससे एक बार में एक ही वाहन निकल पाता है। ऐसे में इस ओर आने वाले वाहन चालकों को दिनभर जाम से जूझना पड़ता है। पीक आवर्स में लंबी लाइन लग जाती है। लोगों की मांग थी कि हिंडन बैराज पर चार लेन का पुल बनाया जाए। मांग को देखते हुए बीते साल आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने निरीक्षण कर सर्वे करने के आदेश दिए थे। परिषद ने सर्वे के बाद सेतु निगम को पुल बनाने के लिए लिखा था। सेतु निगम ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर भेजी थी। डीपीआर के साथ परिषद ने प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था। बुधवार को लखनऊ में हुई बैठक में 4 लेन का 200 मीटर लंबा पुल बनाने की सैद्धांतिक सहमति आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने दे दी है।

अगले साल तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद

अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि अब इस प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इस पुल के बनने से न सिर्फ लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि सिद्धार्थ विहार योजना को भी पंख लगेंगे। इसीलिए उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड बैठक में भी यह प्रस्ताव आसानी से पास हो जाएगा। बोर्ड बैठक फरवरी या मार्च में हो सकती है। यहां पास होने के बाद परिषद सेतु निगम को रकम का भुगतान करेगा और फिर निर्माण शुरू हो जाएगा। निर्माण करीब एक साल में पूरा होगा।

ये भी पढ़ें:NCR में इन इलाकों में बनेंगे 5 मिनी स्टेडियम, कौन-कौन से खेलों की होगी सुविधा

200 मीटर लंबा होगा

पुल सिद्धार्थ विहार से वसुंधरा तक करीब 200 मीटर लंबा होगा और मौजूदा बैराज के समानांतर तैयार किया जाएगा। फिलहाल हिंडन बैराज पर सिंगल लेन पुल ही है, जिस पर सिद्धार्थ विहार, प्रताप विहार और ट्रांस हिंडन की पूरी आवाजाही निर्भर है। पुल बनने के बाद सिद्धार्थ विहार में रहने वाली बड़ी आबादी को सीधा फायदा मिलेगा।

इस समय यह है परेशानी

अभी इंदिरापुरम या वसुंधरा जाने पर लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। एनएच- 9 से जाने में भी सिद्धार्थ विहार और सेक्टर 62 कट के जाम से जूझना होता है। इस मार्ग से कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। 4 लेन पुल बनने से बैराज पर यातायात का दबाव कम होगा और आवाजाही आसान होगी।

ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 70 सड़कों की संवरेगी सूरत, GT रोड और लोनी समेत इन पर होगा काम

एलिवेटेड रोड से सीधी कनेक्टिविटी की सुविधा

इस पुल के अलावा एलिवेटेड रोड पर वसुंधरा से दिल्ली की ओर जाने के लिए और दिल्ली से आते समय वसुंधरा में निकास के लिए लीफ भी बनाई जाएगी। योजना से वसुंधरा सेक्टर सात में प्रस्तावित एम्स के सेटेलाइट सेंटर को कनेक्टिविटी मिल सकेगी। हिंडन पर पुल बनने से सिद्धार्थ विहार के लोग आसानी से वसुंधरा आ सकेंगे और फिर लीफ के बनने से एलिवेटेड रोड की भी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

डॉ. बलकार सिंह, आवास आयुक्त ''हिंडन बैराज के पास प्रस्तावित पुल के लिए 51 करोड़ रुपये की डीपीआर को सैद्धांतिक सहमति दी गई है। यह परिषद की प्राथमिकता में है, जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।''

ये भी पढ़ें:NCR में 6 सड़कों पर मिलेगी फ्री कार पार्किंग, आदर्श रोड के तौर पर होगा कायाकल्प
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।