Hindi Newsएनसीआर NewsFour storey building collapses in Badarpur area of Delhi, none hurt
दिल्ली के बदरपुर इलाके में गिरी चार मंजिला इमारत, पहले से जर्जर हालत में थी बिल्डिंग

दिल्ली के बदरपुर इलाके में गिरी चार मंजिला इमारत, पहले से जर्जर हालत में थी बिल्डिंग

संक्षेप:

इस घटना की जानकारी दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर पीसीआर कॉल के जरिए बदरपुर थाने को मिली थी। सूचना पर थाने की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यह हादसा प्लॉट नंबर 2ए, पॉकेट एबी, बदरपुर एक्सटेंशन, इंदिरा नर्सरी के पास हुआ।

Sep 06, 2025 06:46 pm ISTSourabh Jain एएनआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में जारी भारी बारिश और कई इलाकों में आई बाढ़ के कहर के बीच शनिवार दोपहर बदरपुर बॉर्डर बाईपास इलाके के पास एक बहुमंजिला जर्जर इमारत ढह गई। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में बदरपुर थाने को दोपहर करीब 1 बजकर 35 मिनट पर पीसीआर से सूचना मिली। बताया गया कि इंदिरा नर्सरी के पास, बदरपुर एक्सटेंशन के पॉकेट एबी में प्लॉट नंबर 2ए पर स्थित एक इमारत ढह गई है। उस बिल्डिंग में एक बेसमेंट और चार मंजिलें बनी हुई थीं। अधिकारी ने बताया कि इमारत पहले से जर्जर हालत में थी और लगातार जारी बारिश की वजह से यह हादसा हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पुलिस, दमकल विभाग की टीमें, पीसीआर वैन और एम्बुलेंस भेजी गईं। साथ ही इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद करते हुए अन्य सुरक्षा उपाय किए गए। इमारत में बेसमेंट के साथ चार मंजिलें थीं। उन्होंने बताया कि अच्छी बात यह है कि अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

पुलिस के अनुसार, मौके पर अपराध शाखा की टीम को भी बुलाया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं और मलबा हटाने का काम जारी है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।