Hindi Newsएनसीआर NewsFour roads selected to provide relief from traffic jams in Ghaziabad nagar nigam prepared action plan
गाजियाबाद में जाम से राहत दिलाने को 4 सड़कों का चयन, नगर निगम ने बनाया ऐक्शन प्लान

गाजियाबाद में जाम से राहत दिलाने को 4 सड़कों का चयन, नगर निगम ने बनाया ऐक्शन प्लान

संक्षेप:

गाजियाबाद आरडीसी समेत शहर की अतिव्यस्त चार सड़कें जाम मुक्त करने की तैयारी की जा रही है। इस पर गाजियाबाद नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) संयुक्त रूप से काम करेंगे।  

Nov 17, 2025 12:59 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद आरडीसी समेत शहर की अतिव्यस्त चार सड़कें जाम मुक्त करने की तैयारी की जा रही है। इस पर गाजियाबाद नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) संयुक्त रूप से काम करेंगे। जाम से राहत के लिए पार्किंग की स्थिति बदलने के साथ अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसकी नगर निगम ने कार्य योजना तैयार कर ली है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निगम पहले चरण में चार सड़कों का चयन कर प्लान तैयार कर रहा है। पहले चरण में आरडीसी राजनगर, राजनगर एक्सटेंशन, शेषनाग द्वार और काला पत्थर रोड को जाम मुक्त कराया जाएगा। इन सड़कों पर सुबह और शाम ज्यादा दिक्कत होती है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने रविवार को निगम और जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर में ऐसे स्थान चिह्नित किए जाएं, जहां अधिक जाम रहता है। इसके बाद प्लानिंग कर जाम खत्म करने का मॉडल तैयार किया जाएगा। पहले चरण में चार सड़कों का जाम फ्री करने के लिए चयन किया है।

निगम अधिकारी के साथ विशेषज्ञ निरीक्षण करेंगे : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बैठक में सभी जोनल प्रभारी और निर्माण विभाग टीम को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर हॉटस्पॉट चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ में विशेषज्ञ टीम के सदस्य भी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि सबसे पहले आरडीसी से जाम की समस्या को खत्म किया जाएगा।

यूटर्न बनाए जाएंगे

सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पार्किंग की स्थिति को बदला जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर यूटर्न बनाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि जाम को खत्म करने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम के अलावा यातायात पुलिस और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अधिकारी संयुक्त रूप से काम करेंगे।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।